महाराष्ट्र: फेसबुक LIVE के दौरान उद्धव गुट के नेता को मारी गोली, हमलावर ने किया सुसाइड, खौफनाक VIDEO आया सामने

Shiv Sena UBT leader Abhishek Ghosalkar shot in firing एक अधिकारी ने बताया कि घटना दहिसर इलाके में एमएचबी कॉलोनी थाना क्षेत्र में हुई. घटना उस समय हुई, जब अभिषेक फेसबुक पर लाइव थे. अभिषेक ने जैसे ही लाइव खत्म किया, हमलावर ने उनपर ताबड़तोड़ गोली चला दी.

महाराष्ट्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. शिवसेना (यूबीटी) नेता विनोद घोसालकर के बेटे और पूर्व पार्षद अभिषेक को एक व्यक्ति ने गुरुवार को शाम गोली मारी दी. फायरिंग के बाद हमलावर ने आत्महत्या कर ली. दर्दनाक घटना का वीडियो भी सामने आया है. फिलहाल घोसालकर के बेटे अभिषेक को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज हो रहा है.

फेसबुक लाइव के दौरान विनोद घोसालकर के बेटे अभिषेक को मारी गई गोली

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना दहिसर इलाके में एमएचबी कॉलोनी थाना क्षेत्र में हुई. घटना उस समय हुई, जब अभिषेक फेसबुक पर लाइव थे. अभिषेक ने जैसे ही लाइव खत्म किया, हमलावर ने उनपर ताबड़तोड़ गोली चला दी. शिवसेना नेता को तीन गोली लगी है. हमलावर की पहचान मौरिस नोरोन्हा के रूप में हुई.


Also Read: आखिर बार-बार महाराष्ट्र क्यों आ रहे पीएम मोदी? शिवसेना सांसद संजय राऊत ने बताया कारण

उद्धव गुट के नेता को गोली मारने के बाद हमलावर ने किया सुसाइड

अभिषेक घोसालकर को गोली मारने के बाद आरोपी मौरिस नोरोन्हा ने आत्महत्या कर ली. उसके शव को अस्पताल लाया गया है. वारदात के समय हमलावर के साथ ही अभिषेक फेसबुक लाइव कर रहे थे. फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है.

Also Read: महाराष्ट्र: बीजेपी विधायक ने शिवसेना नेता पर थाने में कर दी फायरिंग, मारी 4 गोलियां, हालत गंभीर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >