I.N.D.I.A में सीट शेयरिंग को लेकर सिर फुटव्वल! AAP और कांग्रेस की कल बैठक, बोले सलमान खुर्शीद..

I.N.D.I.A गठबंधन बनने के बाद से ही सीट बंटवारे को लेकर बात हो रही है. लेकिन अभी तक घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर कोई आम राय नहीं बन पाई है. इसी दौरान कल यानी सोमवार को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच बैठक हो रही है. कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने यह जानकारी दी है.

I.N.D.I.A गठबंधन बनने के बाद से ही सीट बंटवारे को लेकर बात हो रही है. लेकिन अभी तक घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर कोई आम राय नहीं बन पाई है. इसी कड़ी में अब खबर आ रही है कि कल यानी सोमवार को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बात हो सकती है. कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने इस बारे में कहा है कि सोमवार को दोपहर 12 बजे आम आदमी पार्टी के साथ कांग्रेस की सीटों के बंटवारे पर बात होगी. गौरतलब है कि ‘इंडिया’ गठबंधन में कई बैठकों के बाद भी सीट शेयरिंग पर बात नहीं हो पाई है. हालांकि राज्य स्तर पर शीट शेयरिंग को लेकर चर्चा हो रही है.

सीट बंटवारे पर सिर फुटव्वल!

गौरतलब है कि सीट शेयरिंग को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच कोई तालमेल नहीं हो पा रहा है. पंजाब को लेकर आप ने पूरे 13 सीटों की मांग कर दी थी. वहां भी सीट शेयरिंग को लेकर पेंच फंसा है. इसके अलावा विधानसभा चुनाव में गठबंधन के ब्लॉक एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ते हैं और छीटाकशी भी करते हैं. हालांकि इनसबके बीच कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद से साफ किया है कि सीट बंटवारे पर हर जगह सकारात्मक चर्चा हो रही है.

सीट बंटवारे पर अखिलेश की दो टूक
सीट शेयरिंग को लेकर सिर्फ आम आदमी पार्टी ही चर्चा नहीं चाहती, समाजवादी पार्टी ने भी साफ कर दिया है कि सपा राहुल गांधी की न्याय यात्रा में तभी शामिल होगी जब सीट बंटवारा हो जाएगा. दरअसल बलिया में अखिलेश यादव ने मीडिया सवाल किया था कि जब राहुल गांधी की न्याय यात्रा यूपी पहुंचेगी तो क्या एसपी उसमें शामिल होगी. इसके जवाब में अखिलेश ने दो टूक कह दिया कि जब इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारा हो जाएगा तो यात्रा में भी हम शामिल हो जाएंगे.

गठबंधन की गांठ कितनी मजबूत
बीजेपी के खिलाफ कई विपक्षी दलों ने इंडिया गठबंधन बना तो लिया है, लेकिन कई मुद्दों पर अभी सियासी दलों का पेंच फंसा हुआ है. उसी में से एक है सीट बंटवारा. सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस में खासा दबाव है. इडिया ब्लॉक की चार बैठकों के बाद भी कई मुद्दों पर आम सहमति नहीं हो पाई है. पीएम फेस से लेकर सीट बंटवारा तक सहमति नहीं बन पा रही है. पिछली बैठक में तय हुआ था कि 31 दिसंबर तक सीट बंटवारे पर बात हो जाएगी लेकिन अभी तक यह मामला वैसे का वैसा ही बना हुआ है.

Also Read: School Reopen: ठंड और घने कोहरे के बीच बच्चों को बड़ी राहत, स्कूलों ने बढ़ाई छुट्टियां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >