नई दिल्ली के सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे के बाद MCD का तोड़फोड़ अभियान, फोटो-एएनआई

Video: सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बुलडोजर एक्शन, 34 डिमोलिशन और 17 इमारतें सील

MCD Action: सत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली नगर निगम ने अवैध और खतरनाक निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. MCD ने सभी 12 जोन में 34 डिमोलिशन एक्शन किए, जबकि 17 संपत्तियों को सील किया. इसके साथ ही 22 कारण बताओ नोटिस और चार डिमोलिशन ऑर्डर भी जारी किए गए हैं.

MCD Action: दिल्ली नगर निगम (MCD) ने खतरनाक इमारतों, अवैध निर्माण और मास्टर प्लान तथा बिल्डिंग बायलॉज के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है. राजधानी के सभी 12 जोन में चलाए गए अभियान के दौरान 34 जगह डिमोलिशन की कार्रवाई की गई, जबकि 17 संपत्तियों को सील किया गया. इसके अलावा 22 कारण बताओ नोटिस जारी किए गए और चार डिमोलिशन ऑर्डर भी पारित किए गए हैं.

दिल्ली के सभी 12 जोन में MCD का एक्शन

MCD की ओर से 9 सितंबर को चलाए गए अभियान में दिल्ली के सभी 12 जोन को कवर किया गया. इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले निर्माणों के खिलाफ 34 डिमोलिशन एक्शन किए गए.

इसके साथ ही 17 संपत्तियों को सील किया गया. 22 मामलों में कारण बताओ नोटिस जारी किए गए, जबकि चार डिमोलिशन ऑर्डर भी पास किए गए.

एक दिन पहले भी 17 संपत्तियों पर चला था बुलडोजर

MCD ने 8 सितंबर को भी मास्टर प्लान ऑफ दिल्ली और बिल्डिंग बायलॉज के उल्लंघन को लेकर कार्रवाई की थी. उस दिन 17 संपत्तियों को ध्वस्त किया गया, जबकि पांच अन्य संपत्तियों को सील किया गया था. लगातार दो दिनों की कार्रवाई से साफ है कि नगर निगम ने नियमों का उल्लंघन करने वाले निर्माणों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है.

दिल्ली में PG इमारतों का भी बड़ा सर्वे

कार्रवाई के साथ-साथ MCD ने राजधानी में चल रहे PG भवनों का भी व्यापक सर्वे शुरू किया है. अब तक करीब 1,243 इमारतों की पहचान की गई है, जहां PG सुविधाएं संचालित हो रही हैं. इन इमारतों में करीब 24 हजार लोग रह रहे हैं. सर्वे अभी जारी है और इसे 10 सितंबर तक पूरा करने का निर्देश दिया गया है.

खतरनाक और अवैध निर्माण पर नजर

MCD का यह अभियान खतरनाक इमारतों, अनधिकृत निर्माण और मास्टर प्लान ऑफ दिल्ली तथा बिल्डिंग बायलॉज के उल्लंघन पर केंद्रित है. निगम की ओर से सभी 12 जोन में कार्रवाई के साथ-साथ PG भवनों की पहचान और जांच का काम भी जारी रखा गया है.

दो दिनों में 51 डिमोलिशन एक्शन

दी गई जानकारी के अनुसार 8 और 9 सितंबर की कार्रवाई को मिलाकर कुल 51 डिमोलिशन एक्शन किए गए. वहीं दोनों दिनों में कुल 22 संपत्तियां सील की गईं. इसके अलावा 9 सितंबर को 22 कारण बताओ नोटिस और चार डिमोलिशन ऑर्डर भी जारी किए गए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >