‘मनीष सिसोदिया के दस्ताने पहनकर अरविंद केजरीवाल ने किया भ्रष्टाचार’, संबित पात्रा ने साधा निशाना

भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहा, अरविंद केजरीवाल जी को लगता है कि दस्ताने पहनकर भ्रष्टाचार करने से शायद भ्रष्टाचार पता नहीं चलता. मैंने दस्ताने पहन रखे हैं और मौका-ए-वारदात पर उंगलियों के निशान नहीं छोड़े उससे यह साबित नहीं होता कि मैंने जुर्म नहीं किया.

आबकारी नीति मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पूछताछ करेगी. उनके समकक्ष भगवंत मान और कैबिनेट सहयोगी भी उनके साथ संघीय एजेंसी के दफ्तर जाएंगे. इधर भारतीय जनता पार्टी ने आप के संयोजक पर जमकर निशाना साधा.

मनीष सिसोदिया के दस्ताने पहनकर किया भ्रष्टाचार कर रहे केजरीवाल: संबित पात्रा

भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहा, अरविंद केजरीवाल जी को लगता है कि दस्ताने पहनकर भ्रष्टाचार करने से शायद भ्रष्टाचार पता नहीं चलता. मैंने दस्ताने पहन रखे हैं और मौका-ए-वारदात पर उंगलियों के निशान नहीं छोड़े उससे यह साबित नहीं होता कि मैंने जुर्म नहीं किया. अरविंद केजरीवाल जी आपने मनीष सिसोदिया के दस्ताने पहनकर भ्रष्टाचार किया.

केजरीवाल को गवाह के रूप में बुलाया गया

सीबीआई आप प्रमुख से नीति निर्माण की प्रक्रिया के बारे में सवाल कर सकती है और दिल्ली मंत्रिपरिषद के समक्ष रखी जाने वाली उस फाइल के बारे में खासतौर पर पूछा जा सकता है, जिसका पता नहीं चल सका है. केजरीवाल को गवाह के रूप में बुलाया गया है और वह आबकारी नीति मामले में आरोपी नहीं है.

Also Read: Explainer : कभी भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘अन्ना आंदोलन’ के ‘हीरो’ थे अरविंद केजरीवाल, अब सीबीआई करेगी पूछताछ

आप देश की उम्मीद, हो रही कुचलने की कोशिश

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि ‘आप’ देश के लिए उम्मीद की किरण बनकर उभरी है और यही वजह है कि उसे कुचलने की कोशिश की जा रही है. केजरीवाल ने कहा था कि आबकारी नीति मामले में वह सीबीआई के समक्ष पेश होंगे. आप प्रमुख ने इस पर जोर दिया कि यदि वह भ्रष्ट हैं तो फिर दुनिया में कोई ईमानदार नहीं है.

आबकारी मामले में पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं केजरीवाल

केंद्रीय एजेंसी ने इस मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पिछले महीने गिरफ्तार किया था. आप ने इस मामले को अपने नेताओं के खिलाफ साजिश बताया है. सीबीआई ने जब सिसोदिया को अपने मुख्यालय बुलाया था, तब भी उसने यही रणनीति अपनाई थी. उसने तब आठ घंटे तक पूछताछ करने के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया था. इन आरोपों का संबंध दिल्ली सरकार की 2021-22 की आबकारी नीति से है. सीबीआई शराब कारोबारियों द्वारा लाइसेंस पाने के लिए रिश्वत दिए जाने के आरोपों की जांच कर रही है. यह नीति अब निरस्त की जा चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >