हिमाचल के चंबा में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी बस, ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 की मौत

हिमाचल प्रदेश के चंबा में शनिवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. बैरागढ़ से चंबा जा रही एक निजी बस टिस्सा-बैरागढ़ मार्ग पर चालुज मोड़ के पास सड़क से नीचे गिर गई. हादसे में ड्राइवर-कंडक्टर समेत सात लोगों की मौत की खबर है.

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार (8 अगस्त) की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. बैरागढ़ से चंबा जा रही एक निजी बस चालुज मोड़ के पास सड़क से नीचे जा गिरी. बस में कुल 18 यात्री सवार थे. हादसे में ड्राइवर और कंडक्टर समेत सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि 7 अन्य घायल हो गए.

हादसे के बाद राहत बचाव

घटना के बाद स्थानीय लोग और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के लिए राहत और बचाव अभियान शुरू किया. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है. हादसे के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है. पुलिस घटना की जांच कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >