Rising Rajasthan Summit: राइजिंग राजस्थान में बोले पीएम मोदी- भारत दुनिया को दिखा रहा असली ताकत

Rising Rajasthan Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयपुर में 9 से 11 दिसंबर तक आयोजित होने वाले राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 का सोमवार को उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित भी किया. आइये आपको यहां बताते हैं पीएम ने क्या-क्या कहा?

Rising Rajasthan Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में कहा, “यह तकनीक और डेटा से प्रेरित सदी है. बीते कुछ वर्षों में भारत में इंटरनेट यूजर्स की संख्या करीब चार गुना बढ़ी है. डिजिटल ट्रांजेक्शन में तो रोजाना नये रिकॉर्ड बन रहे हैं. भारत दुनिया को लोकतंत्र, जनसांख्यिकी और डेटा की असली ताकत दिखा रहा है. भारत ने दिखाया है कि डिजिटल प्रौद्योगिकी के लोकतंत्रीकरण से समाज के सभी क्षेत्रों और वर्गों को कैसे लाभ मिल सकता है. भारत की यूपीआई, डीबीटी योजना ऐसे कई प्लेटफॉर्म डिजिटल बुनियादी ढांचे की ताकत दिखाते हैं.” इसका लाभ और प्रभाव हम राजस्थान में भी देखने जा रहे हैं.

भारत का मूल चरित्र मानव कल्याण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “भारत का मूल चरित्र मानव कल्याण है. राजस्थान की विकास यात्रा में आज एक और अहम दिन है. देश और दुनिया से बड़ी संख्या में प्रतिनिधी और निवेशक यहां पधारे हैं. यहां उद्योग जगत के भी अनेक साथी मौजूद हैं. राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट में आप सभी का अभिनंदन है. मैं राजस्थान की भाजपा सरकार को इस शानदार आयोजन के लिए बधाई दूंगा”.

Also Read: Parliament Session: अदाणी मामले पर राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसदों ने किया प्रदर्शन, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित, देखें Video

आजादी के बाद सरकारों की प्राथमिकता न तो विकास थी और न ही विरासत

पीएम मोदी ने कहा, आजादी के बाद सरकारों की प्राथमिकता न तो विकास थी और न ही विरासत – इसका बहुत बड़ा नुकसान राजस्थान को उठाना पड़ा है, लेकिन आज हमारी सरकार ‘विकास भी, विरासत भी’ के मंत्र पर काम कर रही है. राजस्थान आगे बढ़ रहा है, लेकिन विश्वसनीय भी है. राजस्थान ग्रहणशील है और समय के साथ खुद को निखारने के लिए भी जाना जाता है. राजस्थान के ‘आर’ फैक्टर में एक और पहलू जुड़ गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >