Weather Forecast : इन राज्यों में होगी भारी बारिश, जानें बिहार-झारखंड समेत अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Copied link
Weather Forecast Today LIVE Updates, 4 july 2021, Rain Alert, Monsoon 2021 Update, Bihar Flood :: दिल्ली (delhi rain) में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के कारण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. वहीं राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में अब भी पारा चढ़ रहा है. इधर, उत्तर प्रदेश, बिहार के नेपाल से सटे हिस्से, बंगाल, झारखंड, ओडिशा में भी तेज मूसलाधार वर्षा होने की संभावना है. यहां बिजली भी गिरने की संभावना है. स्काईमेट वेदर के अनुसार छत्तीसगढ़ में मध्यम तो मध्य प्रदेश में तेज बारिश हो सकती है. 2 दिन बाद केरल में तो 10 जुलाई से गुजरात में मानसून सक्रिय हो जाएगा. मौसम से जुडी (up,bihar,Jharkhand weather,heavy rain) हर जानकारी जानें prabhatkhabar.com पर….
3:55 AM. 5 Jul 213:55 AM. 5 Jul
मानसून के 8 जुलाई से लौटने की उम्मीद
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम राजीवन ने रविवार को कहा कि दक्षिणपश्चिम मानसून एक विराम के बाद एक बार फिर सक्रिय चरण में जाने के लिये तैयार है और पूर्वानुमान मॉडल के संकेत दर्शाते हैं कि आठ जुलाई से बारिश संबंधी गतिविधियां तेज होंगी. उन्होंने कहा कि प्रारूपों में बंगाल की खाड़ी में मौसम तंत्र बनने का संकेत है.
3:55 AM. 5 Jul 213:55 AM. 5 Jul
यूपी में कई स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ीं
उत्तर प्रदश में छिटपुट स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई और कई स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ीं. मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी. मौसम विभाग ने रविवार को बताया कि राज्य में छिटपुट स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़े, जबकि बहराइच, सोनभद्र, ललितपुर, शाहजहांपुर, गाजीपुर और महराजगंज में बरसात हुई.
3:55 AM. 5 Jul 213:55 AM. 5 Jul
भारत में 50 साल में प्रचंड गर्मी से 17 हजार से अधिक लोगों की मौत : अध्ययन
देश के शीर्ष मौसम वैज्ञानिकों द्वारा प्रकाशित शोध पत्र से मिली जानकारी के मुताबिक, भारत में प्रचंड गर्मी ने 50 साल में 17,000 से अधिक लोगों की जान ले ली है. 1971 से 2019 के बीच लू चलने की 706 घटनाएं हुई हैं. यह शोध पत्र पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम राजीवन ने वैज्ञानिक कमलजीत रे, वैज्ञानिक एसएस रे, वैज्ञानिक आर के गिरी और वैज्ञानिक एपी डीमरी ने इस साल की शुरुआत में लिखा था. इस पत्र के मुख्य लेखक कमलजीत रे हैं.
3:55 AM. 5 Jul 213:55 AM. 5 Jul
राजस्थान में गर्मी
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, राजस्थान में चिलचिलाती गर्मी पड़ रही है. राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में तेज गर्मी का कहर जारी है. प्रदेश में शनिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री से लेकर 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, शनिवार को दिन में अधिकतम तापमान चुरू व करौली में सबसे अधिक 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
3:55 AM. 5 Jul 213:55 AM. 5 Jul
यूपी के 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के ग्यारह जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में आज हल्की हवाओं के साथ ही बारिश की संभावना जताई गयी है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 10 जुलाई से बारिश होने की प्रबल संभावना है.
8:07 PM. 4 Jul 218:07 PM. 4 Jul
बारिश और वज्रपात की तीव्रता ज्यादा
उत्तर बिहार और दक्षिण पश्चिम बिहार के कुछ जिलों में बारिश और वज्रपात की तीव्रता ज्यादा नजर आने की उम्मीद है. इसलिए 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
8:07 PM. 4 Jul 218:07 PM. 4 Jul
भारी बारिश से हल्की और मध्यम बारिश का अनुमान
सोमवार को बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम, आंध्र प्रदेश, सिक्किम, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक में भारी बारिश से हल्की और मध्यम बारिश का अनुमान जताया गया है.
8:07 PM. 4 Jul 218:07 PM. 4 Jul
अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस
मौसम विभाग ने दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान जताया है. सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी का स्तर 68 प्रतिशत दर्ज किया गया.
8:07 PM. 4 Jul 218:07 PM. 4 Jul
गुजरात के कच्छ में भूकंप के हल्के झटके
गुजरात के कच्छ जिले में रविवार सुबह 3.7 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान जान-माल के किसी प्रकार का नुकसान होने की कोई जानकारी नहीं मिली है.
8:07 PM. 4 Jul 218:07 PM. 4 Jul
यहां होगी भारी बारिश से लेकर हल्की बारिश
बिहार, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, ओडिशा, असम, मेघालय, पूर्वी यूपी और तमिलनाडु में आज भारी बारिश से लेकर हल्की बारिश हो सकती है.
8:07 PM. 4 Jul 218:07 PM. 4 Jul
न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम
राष्ट्रीय राज��ानी दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम, 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
8:07 PM. 4 Jul 218:07 PM. 4 Jul
झारखंड में वज्रपात ने ली 11 की जान
ठनका की चपेट में आने से खूंटी जिले के कर्रा में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गयी. वहीं पूरे झारखंड में 11 लोगों की मौत हुई है.
8:07 PM. 4 Jul 218:07 PM. 4 Jul
लू का असर कम
उत्तर भारत के मैदानी एवं पर्वतीय इलाकों में लू का असर कम नजर आ रहा है. अगले पांच दिन लू चलने की संभावना नहीं है. बिहार में बारिश की वजह से मौसम खुशनुमा बना हुआ है, वहीं पूर्वी यूपी में भी समय-समय पर बादल बरसते दिख रहे हैं. दिल्ली में बीते दो दिनों से हल्की बारिश देखने को मिली.
8:07 PM. 4 Jul 218:07 PM. 4 Jul
दिल्ली-एनसीआर में होगी बारिश
दिल्ली-एनसीआर के लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिल गई है. दो दिन से दिल्ली में मौसम सुहाना नजर आ रहा है. आज भी यहां बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग ने 7 जुलाई तक मानसून पहुंचने का अनुमान लगाया है.
8:07 PM. 4 Jul 218:07 PM. 4 Jul
झारखंड में एक दो स्थानों पर हल्की या मध्यम बारिश
स्काईमेट वेदर के अनुसार उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, पश्चिमी हिमालय के क्षेत्रों और झारखंड में एक दो स्थानों पर हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है. मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण गुजरात और आंतरिक कर्नाटक में हल्की बारिश संभव है.
8:07 PM. 4 Jul 218:07 PM. 4 Jul
बिहार के 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
बिहार के उत्तर के क्षेत्र की ओर बारिश की स्थिति मजबूत थी. लेकिन अब राज्य के शेष भाग में भी बारिश और वज्रपात की परिस्थितियां बन रही हैं. इसे देखते हुए अगले 48 घंटे में राज्य के सभी जिलों के लिए बारिश और वज्रपात का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. उत्तर बिहार और दक्षिण पश्चिम बिहार के कुछ जिलों में बारिश और वज्रपात की तीव्रता ज्यादा रहने की संभावना है. इसलिए 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
8:07 PM. 4 Jul 218:07 PM. 4 Jul
हिमाचल प्रदेश में येलो अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने रविवार को पूरे हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और अंधड़ का येलो अलर्ट जारी किया गया है. नौ जुलाई तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है.
1:00 PM. 4 Jul 211:00 PM. 4 Jul
दिल्ली में गरज के साथ हल्की बारिश
मौसम वैज्ञानिकों ने दिल्ली में रविवार को गरज के साथ हल्की बारिश और आंशिक तौर पर बादल छाए रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है. शहर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 39 डिग्री सेल्सियस और 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है.
1:00 PM. 4 Jul 211:00 PM. 4 Jul
दिल्ली में गर्मी से थोड़ी राहत मिली
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली. उत्तर भारत के राज्यों में मौसम विभाग ने लू का असर कम होने की बात तो कही है लेकिन क्षेत्र में अब भी लोग गर्मी से परेशान हैं. राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में अब भी पारा चढ़ रहा है. राजस्थान के करौली में दिन में अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, पंजाब के बठिंडा में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.
1:00 PM. 4 Jul 211:00 PM. 4 Jul
लू चलने की संभावना नहीं
मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि उत्तर भारत के मैदानी एवं पर्वतीय इलाकों में लू का असर कम हो गया है और आगामी पांच दिन लू चलने की संभावना नहीं है. आगामी पांच दिनों में तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है.
Weather Today, 4 July 2021: झारखंड, बिहार, बंगाल, UP में आज भी होगी मूसलाधार बारिश, व्रजपात की आशंका, दिल्ली में अगले दो दिन होगी राहत वाली वर्षा
1:00 PM. 4 Jul 211:00 PM. 4 Jul
उत्तर पश्चिमी भारत का हाल
आईएमडी ने कहा कि उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान शनिवार को तीन से चार डिग्री सेल्सियस गिरने की संभावना है और उसके बाद भी कोई महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना नहीं है. परिणामस्वरूप, अगले पांच दिन इस क्षेत्र में लू की स्थिति बनने की कोई संभावना नहीं है. इसने कहा कि अरब सागर से दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के कारण लू में कमी आई है. बहरहाल, इन हवाओं के साथ आर्द्रता में बढ़ोतरी होने के कारण अगले पांच दिनों के दौरान मौसम असुविधाजनक बना रहेगा.
POSTED BY : Amitabh Kumar
मुख्य बातें
Weather Forecast Today LIVE Updates, 4 july 2021, Rain Alert, Monsoon 2021 Update, Bihar Flood :: दिल्ली (delhi rain) में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के कारण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. वहीं राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में अब भी पारा चढ़ रहा है. इधर, उत्तर प्रदेश, बिहार के नेपाल से सटे हिस्से, बंगाल, झारखंड, ओडिशा में भी तेज मूसलाधार वर्षा होने की संभावना है. यहां बिजली भी गिरने की संभावना है. स्काईमेट वेदर के अनुसार छत्तीसगढ़ में मध्यम तो मध्य प्रदेश में तेज बारिश हो सकती है. 2 दिन बाद केरल में तो 10 जुलाई से गुजरात में मानसून सक्रिय हो जाएगा. मौसम से जुडी (up,bihar,Jharkhand weather,heavy rain) हर जानकारी जानें prabhatkhabar.com पर….