Raksha Bandhan Special Trains: बिहार जाने वालों यात्रियों को रेलवे का तोहफा, इन रूटों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

रक्षाबंधन पर बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने खुशखबरी दी है. अहमदाबाद-भागलपुर के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस के साथ-साथ कई रूटों पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया जा रहा है. जानिए कौन सी ट्रेनें चलेंगी और कब.

रक्षाबंधन पर बिहार जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है.अहमदाबाद और भागलपुर के बीच नई साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस 26 अगस्त से शुरू हो रही है. खास बात यह है कि इस ट्रेन का ठहराव आगरा के ईदगाह स्टेशन पर भी होगा. यानी आगरा और आसपास रहने वाले लोगों को बिहार जाने के लिए एक और सीधा विकल्प मिलेगा. इसके साथ ही रक्षाबंधन पर भीड़ को कंट्रोल करने के लिए झांसी, खजुराहो और दिल्ली रूट पर कई स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं.

झांसी से दिल्ली के लिए चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें

  • रक्षाबंधन पर झांसी से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेन की व्यवस्था की है.
  • ट्रेन संख्या 01901 झांसी से 27 और 28 अगस्त को सुबह 11 बजे चलेगी. यह ट्रेन दोपहर 2:55 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी और शाम 6:30 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी.
  • वापसी में ट्रेन संख्या 01902 हजरत निजामुद्दीन से 27 और 28 अगस्त को शाम 7:30 बजे चलेगी. यह रात 11:05 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी और अगले दिन सुबह 3:30 बजे झांसी पहुंचेगी.
  • इस ट्रेन से झांसी के अलावा रास्ते में आने वाले मथुरा, धौलपुर, मुरैना और ग्वालियर के यात्रियों को भी फायदा होगा.

ये भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर सरकार का तोहफा,यूपी में अब इन महिलाओं का कभी नहीं लगेगा बस का किराया

26 से 30 अगस्त तक भी चलेंगी स्पेशल ट्रेन

  • इसी रूट पर ट्रेन संख्या 01903 भी चलाई जाएगी. यह ट्रेन झांसी से 26 से 30 अगस्त तक शाम 7:20 बजे चलेगी. रात 11:10 बजे यह आगरा कैंट पहुंचेगी और रात 3:05 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी.
  • वापसी में ट्रेन संख्या 01904 27 से 31 अगस्त तक हजरत निजामुद्दीन से सुबह 4:10 बजे चलेगी. यह सुबह 8:40 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी और दोपहर 2:05 बजे झांसी पहुंचेगी.
  • यानी रक्षाबंधन के आसपास दिल्ली और झांसी के बीच आने-जाने वालों के पास एक और विकल्प रहेगा.

खजुराहो से दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेन

  • खजुराहो से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए भी रेलवे ने विशेष ट्रेन की व्यवस्था की है.
  • ट्रेन संख्या 01913 खजुराहो से 26, 28 और 30 अगस्त को शाम 5 बजे चलेगी. यह रात 2:35 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी और आगे हजरत निजामुद्दीन जाएगी.
  • वापसी में ट्रेन संख्या 01914 27, 29 और 31 अगस्त को हजरत निजामुद्दीन से सुबह 11:10 बजे चलेगी. यह दोपहर करीब 3 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी.
  • इस ट्रेन से खजुराहो के साथ आगरा और आसपास के इलाकों के यात्रियों को भी दिल्ली आने-जाने में सुविधा मिलेगी.

दिल्ली-एनसीआर के लिए छह अतिरिक्त ट्रेनें

  • रेलवे ने दिल्ली और आसपास के शहरों के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए छह अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें भी चलाई हैं.
  • इनमें तिलक ब्रिज-मुजफ्फरनगर, पानीपत-पुरानी दिल्ली, अंबाला कैंट-पानीपत, शाहदरा-शामली, हजरत निजामुद्दीन-मथुरा और गाजियाबाद-अलीगढ़ के बीच चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं.
  • इनमें ज्यादातर ट्रेनें 27 और 28 अगस्त को चलेंगी. इन ट्रेनों में आरक्षित सीट की जरूरत नहीं होगी, इसलिए कम दूरी का सफर करने वाले यात्रियों को भीड़ के बीच एक अतिरिक्त विकल्प मिल सकेगा.

दिल्ली से कानपुर के लिए विशेष ट्रेन

लंबी दूरी के यात्रियों के लिए नई दिल्ली और आनंद विहार टर्मिनल से कानपुर के बीच भी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी.

  • नई दिल्ली-कानपुर सेंट्रल स्पेशल ट्रेन 28, 29 और 31 अगस्त तथा 2 और 4 सितंबर को चलेगी. नई दिल्ली से यह सुबह 7:15 बजे रवाना होगी. वापसी में कानपुर से दोपहर 1:30 बजे चलेगी.
  • वहीं आनंद विहार टर्मिनल-कानपुर स्पेशल ट्रेन 30 अगस्त, 1 और 3 सितंबर को चलेगी. यह आनंद विहार से सुबह 7:20 बजे रवाना होगी.

आगरा से गुजरात और बिहार जाना होगा आसान

  • अगर आप आगरा, राजस्थान या गुजरात से बिहार जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस से यात्रा करने की सुविधा होगी.
  • रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 19423 अहमदाबाद से हर बुधवार शाम 6:30 बजे चलेगी और शुक्रवार सुबह 6:40 बजे भागलपुर पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 19424 भागलपुर से हर शुक्रवार शाम 4:45 बजे चलेगी और रविवार सुबह 5:25 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी.
  • इस ट्रेन की खास बात यह है कि बिहार के यात्रियों को गुजरात से आने-जाने के लिए एक नया विकल्प मिलेगा. भागलपुर से चलने वाली ट्रेन पटना, आरा, बक्सर जैसे बिहार के बड़े स्टेशनों को भी जोड़ेगी.

ये भी पढ़ें: Delhi Lakshmi Yojana : हाई कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, क्या महिलाओं को नहीं मिलेंगे ₹2,500?

बिहार के यात्रियों को होगा फायदा

  • भागलपुर को अहमदाबाद से जोड़ने वाली यह ट्रेन सिर्फ त्योहार के यात्रियों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे साल आने-जाने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण है.
  • रेलवे के मुताबिक ट्रेन करीब 36 घंटे 10 मिनट में अहमदाबाद से भागलपुर की दूरी तय करेगी. ट्रेन में सामान्य और शयनयान श्रेणी के कोच भी हैं.
  • हालांकि यात्रियों को सफर से पहले ट्रेन नंबर, तारीख और समय जरूर जांच लेना चाहिए, क्योंकि स्पेशल ट्रेनों का संचालन तय तारीखों पर ही होगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गौतम कुमार

गौतम कुमार वर्तमान में प्रभात खबर से जुड़े पत्रकार हैं. वे राजनीति, इतिहास, साहित्य, खेल, कानून, लोक संस्कृति और मनोरंजन जैसे विविध विषयों पर लिखते हैं. किसी विषय पर रिपोर्टिंग या लेखन के दौरान उनका जोर केवल घटनाओं की जानकारी देने पर नहीं, बल्कि उसके पीछे की पृष्ठभूमि, सामाजिक-सांस्कृतिक संदर्भ और उसके प्रभाव को समझाने पर रहता है.

अपने पत्रकारिता करियर में गौतम कुमार ने RealisticMedia और दैनिक भास्कर जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. पत्रकारिता के अलावा उन्हें डिजिटल कंटेंट लेखन, वीडियो स्क्रिप्टिंग और डिजिटल प्रोडक्शन का अनुभव भी है. स्वतंत्र लेखक और ब्लॉगर के तौर पर उन्होंने अलग-अलग विषयों और डिजिटल माध्यमों के लिए लेखन किया है.

किताबों, फिल्मों और कहानियों में उनकी विशेष रुचि है. वे मानते हैं कि अच्छी किताब या अच्छी फिल्म मिलने के बाद बाकी दुनिया कुछ देर इंतजार कर सकती है. यही रुचि उनके लेखन में भी दिखाई देती है, जहां वे खबर और घटनाओं के पीछे छिपी कहानी को समझने और पाठकों के सामने उसे सरल और संदर्भपूर्ण तरीके से रखने की कोशिश करते हैं.

गौतम कुमार मानते हैं कि किसी विषय पर राय अलग हो सकती है और नजरिया भी अलग हो सकता है, लेकिन सार्थक संवाद की शुरुआत इन्हीं अलग-अलग दृष्टिकोणों को समझने से होती है. इसलिए पाठकों की राय, सुझाव और विचार उनके लिए महत्वपूर्ण हैं. उनसे सोशल मीडिया के माध्यम से भी जुड़ा जा सकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >