MP Weather Alert: मध्य प्रदेश में बिजली कड़कने और बादल गरजने के साथ भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

मध्य प्रदेश में मानसून का असर जारी है. 31 अगस्त को प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है.

मध्य प्रदेश में सोमवार (31 अगस्त ) को लोगों को बारिश की बूंदों और तेज हवाओं का सामना करना पड़ सकता है. IMD भोपाल के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, कई जिलों में आज मौसम बिगड़ सकता है. कई जिलों में बिजली-गरज के साथ 30-40 किमी प्रति घंटा तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

सीधी और मऊगंज में भारी बारिश की चेतावनी

31 अगस्त के लिए सभी जिलों में एक जैसा मौसम नहीं रहेगा. IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक सीधी और मऊगंज में भारी बारिश के साथ गरज-चमक, बिजली और तेज हवाएं चलने की चेतावनी है. सीधी में बारिश कई स्थानों पर होने की संभावना है.

सिंगरौली में भी गरज-चमक और तेज हवा

सिंगरौली में 31 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली की संभावना है. यहां 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

अन्य जिलों का मौसम पूर्वानुमान

IMD के जिला-वार पूर्वानुमान में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों के लिए हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बताई गई है. कुछ जिलों में बारिश कुछ स्थानों पर, जबकि कुछ इलाकों में छिटपुट रूप से हो सकती है. कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट भी जारी है.

खराब मौसम में सावधानी जरूरी

गरज-चमक और आकाशीय बिजली की स्थिति में खुले मैदान, पेड़, बिजली के खंभे और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें. बिजली चमकने के दौरान खुले मैदान में पेड़ के नीचे खड़े होने से बचें, क्योंकि इससे बिजली गिरने का खतरा बढ़ जाता है. तेज हवाओं के दौरान वाहन सावधानी से चलाएं और मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थान पर रुकें. किसानों को भी आंधी और बिजली चमकने के दौरान खुले खेतों में काम करने से बचने की सलाह दी जाती है.

पिछले दिनों की बारिश का हाल

28 और 29 अगस्त के दौरान मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधि अधिक रही. IMD की 29 अगस्त की रिपोर्ट में सतना, नागौद, बीरसिंहपुर, रीवा समेत कई स्थानों पर अच्छी बारिश दर्ज की गई. बीरसिंहपुर में 122.6 मिमी और नागौद में 120 मिमी बारिश दर्ज की गई.

ये भी पढ़ें: MP Weather Alert: एमपी के पूर्वी हिस्से में अगले 4 दिन बरसेगा पानी, रीवा-शहडोल समेत 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र गिरि

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >