Rain Warning: तबाही मचाकर कमजोर पड़ा चक्रवात ‘दाना’, 30 अक्टूबर तक इन राज्यों में होगी बारिश

Rain Warning: ओडिशा में चक्रवात ‘दाना’ के कमजोर होकर कम दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील हो जाने से राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी.

Rain Warning: आईएमडी ने बताया, उत्तरी ओडिशा पर बना दबाव पिछले 6 घंटों के दौरान पश्चिम की ओर बढ़ा और उसी क्षेत्र में कमजोर होकर एक निम्न दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील हो गया. आज इसके और कमजोर होने तथा असर खत्म हो जाने की संभावना है. आईएमडी के सूत्रों के अनुसार, बालासोर जिले के औपाडा में सबसे अधिक 240 मिमी बारिश हुई, इसके बाद भद्रक जिले के धामनगर में 215 मिमी, बालासोर जिले के खैरा में 209 मिमी और भद्रक जिले के बोंट में 187 मिमी बारिश हुई. इस बीच, आईएमडी ने उत्तर ओडिशा के जिलों के कई स्थानों और दक्षिण ओडिशा के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है.

झारखंड का कैसा रहेगा मौसम

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार झारखंड में अगले तीन-चार दिन हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है. विभाग के अनुसार 27 अक्टूबर को राज्य में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है. जबकि 28 अक्टूबर को उत्तर पश्चिम, उत्तरी मध्य, मध्य एवं दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं पर हल्के दर्जे की वर्षा होने की संभावना है. 29 अक्टूबर को राज्य के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की वर्षा होने की संभावना है.

27 अक्टूबर को यहां होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 27 अक्टूबर को केरल और माहे में भारी वर्षा होने की संभावना है. पश्चिमी वक्षोभ का ट्रंप आने की संभावना है, जिसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर में 27 से लेकर 30 अक्टूबर तक हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना जताई गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >