सभी ट्रेन नहीं चलायी जा सकती,अगर जरूरत पड़ी तो चलेंगी और विशेष ट्रेनें

कोरोना वायरस के मद्देनजर विशेष ट्रेन में यात्रियों की संख्या पर नजर रखा जा रहा है. अगर जरूरत हुई तो और विशेष ट्रेन भी चलायी जायेगी. रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा, विशेष ट्रेनों में यात्रियों की संख्या पर नजर रखा जा रही है, जरूरत और कोविड हालात के आधार पर जल्द ही ऐसी और ट्रेनें चलाई जाएंगी.

नयी दिल्ली : कोरोना वायरस के मद्देनजर विशेष ट्रेन में यात्रियों की संख्या पर नजर रखा जा रहा है. अगर जरूरत हुई तो और विशेष ट्रेन भी चलायी जायेगी. रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने कहा, विशेष ट्रेनों में यात्रियों की संख्या पर नजर रखा जा रही है, जरूरत और कोविड हालात के आधार पर जल्द ही ऐसी और ट्रेनें चलाई जाएंगी.

कोरोना वायरस से उत्पन्न हालात के मद्देनजर निकट भविष्य में सभी ट्रेनें चलाना संभव नहीं लगता. गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत छह दिन में 160 परियोजनाओं की पहचान की गई. इससे वापस लौटे प्रवासी कामगारों के लिये नौ लाख दिन के कामकाज की व्यवस्था होगी. प्रत्येक पृथक कोच के रखरखाव, भोजन, रोगियों के लिए कपड़े, कर्मचारियों के लिए सुरक्षा उपकरण और अन्य आवश्यक वस्तुओं पर दो लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं

भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने 12 अगस्त तक सभी सामान्य रेल सेवाओं (Train Services) को देश में कोविड-19 (Covid19) के बढ़ते मामलों के मद्देनजर कैंसिल कर दिया है. हालांकि, इस दौरान स्पेशल ट्रेनों (Special trains) का परिचालन जारी रहेगा.

इस बाबत रेलवे की ओर से गुरुवार को एक आदेश जारी किया गया है, लेकिन क्या आपको पता है कि रेलवे की ओर से जिन ट्रेनों को कैंसिल किया गया है, उनमें से कौन कौन सी ट्रेन शामिल है और जिन लोगों ने सफर करने के लिए आईआरसीटीसी (IRCTC) की ऑनलाइन सेवा के जरिये टिकट बुक कराया लिया है, उनके पैसे कैसे रिफंड किए जाएंगे? आइए, इन दोनों सवालों के बारे में जानते हैं कि रेलवे के नए आदेश में किस प्रकार का दिशानिर्देश दिया गया है.

Also Read:
भाजपा अध्यक्ष ने लगाया कांग्रेस पर आरोप, पीएम कोष से राजीव गांधी फांउडेशन को मिला था दान

इन ट्रेनों का परिचालन रहेगा बंद

रेलवे की ओर से गुरुवार को जारी नए आदेश में कहा गया है कि 12 अगस्त तक सभी सामान्य रेल सेवाएं बंद रहेंगी. हालांकि, इस दौरान स्पेशल ट्रेनों का परिचालन पहले की तरह जारी रहेगा. रेलवे की ओर से जिन ट्रेनों के परिचालन पर रोक लगायी गयी है, उनमें मेल ट्रेन, एक्सप्रेस, पैसेंजर ट्रेन, लोकल ट्रेन, ईएमयू और डीएमयू शामिल हैं.

100 जोड़ी एक्सप्रेस और मेल ट्रेनों का जारी रहेगा परिचालन

रेलवे की ओर जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि 12 अगस्त तक सामान्य रेल सेवाएं बंद रहने के दौरान केवल स्पेशल ट्रेनों को ही चलाई जाएंगी. इसके अलावा, लॉकडाउन के दौरान 12 मई को रेलवे ने जिन 15 जोड़ी राजधानी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया था, वह जारी रहेगा. इसके साथ ही, बीते 1 जून से शुरू किया 100 जोड़ी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन जारी रहेगा.

Posted By- Pankaj Kumar pathak

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Published by: Prabhat Khabar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >