कृति सेनन-कंगना रनौत की इंस्टाग्राम जंग में राहुल गांधी की एंट्री, बोले- महिला क्या पहनती है...

कृति सेनन और कंगना रनौत के बीच शुरू हुई सोशल मीडिया बहस अब राजनीतिक रंग लेती दिख रही है. ब्रांड के एक विज्ञापन को लेकर शुरू हुआ विवाद कृति की ड्रेस पर कंगना की टिप्पणी तक पहुंच गया. इसी बीच राहुल गांधी ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है.

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार (25 अगस्त) को अभिनेत्री कृति सेनन का समर्थन किया. रक्षाबंधन के एक ज्वेलरी विज्ञापन में कृति की ड्रेस को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था. बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी इस पर टिप्पणी की थी. इसके बाद राहुल गांधी ने कृति के समर्थन में कहा कि महिला क्या पहनती है, क्या करती है और कहां जाती है, यह उसका अपना फैसला है.

राहुल गांधी ने आगे कहा कि महिलाओं को अपनी आजादी के मुताबिक फैसले लेने पर ट्रोल करना बंद किया जाना चाहिए. उन्होंने इसके साथ #SmashThePatriarchy हैशटैग भी लगाया. यही हैशटैग उन्होंने हाल ही में पुणे में आयोजित अपनी महिला-केंद्रित ‘छात्रों की गूंज’ रैली में भी इस्तेमाल किया था.


राहुल गांधी का पोस्ट

ये भी पढ़ें: ‘बिकिनी में भाई को राखी?’ कृति सेनन के Rakhi Ad पर भड़कीं कंगना रनौत, पूछा- ‘आखिर ऐसी स्टाइलिंग क्यों?’

कृति सेनन ने मंगलवार को बिना किसी का नाम लिए इस विवाद पर जवाब दिया. उन्होंने कहा कि त्योहार की असली भावना कपड़ों में नहीं, बल्कि परंपराओं के प्रति हमारे भाव और सम्मान में होती है. कृति का यही बयान राहुल गांधी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया.

क्यों बढ़ा मामले को लेकर विवाद?

राहुल गांधी के बयान के बाद यह विवाद और चर्चा में आ गया. मामला पहले एक ब्रांड के विज्ञापन को लेकर सोशल मीडिया पर शुरू हुआ था. सोमवार  (24 अगस्त)  शाम कंगना रनौत ने विज्ञापन में कृति सेनन की ड्रेस पर सवाल उठाया. उन्होंने लिखा कि आज इतने विकल्प होने के बावजूद कोई महिला बिकिनी या अंदरूनी कपड़ों जैसी ड्रेस पहनकर अपने भाई को राखी क्यों बांधेगी? इसके बाद विवाद बढ़ गया. 


Kriti Sanon का पोस्ट

ये भी पढ़ें: कृति सेनन के Rakhi Ad विवाद में बहन नूपुर सेनन की एंट्री, कंगना रनौत के बयान पर बोलीं- ‘मुझे दिक्कत नहीं तो आपको क्यों?’

एक ज्वेलरी ब्रांड के इस विज्ञापन में कृति सेनन ऑफ-व्हाइट रंग की ड्रेस में नजर आई हैं. इसमें ब्लाउज, केप और स्कर्ट शामिल है. कुछ लोगों ने रक्षाबंधन जैसे पारंपरिक त्योहार के विज्ञापन में उनकी ड्रेस को सही नहीं बताया. विज्ञापन के एक सीन पर भी सवाल उठे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >