राहुल गांधी करते हैं वादा पूरा, मिलेंगे उत्तराखंड के ‘मोहम्मद दीपक’ से

उत्तराखंड के कोटद्वार निवासी मोहम्मद दीपक का असली नाम दीपक कुमार है. वह तब चर्चा में आए जब उन्होंने एक मुस्लिम दुकानदार के समर्थन में खड़े होकर खुद को “मोहम्मद दीपक” बताया. अब उनसे कांग्रेस नेता राहुल गांधी मिलने वाले हैं.

कोटद्वार में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान जिम चलाने वाले दीपक कुमार से मुलाकात करेंगे, जिन्हें लोग मोहम्मद दीपक के नाम से भी जानते हैं. इस खबर से दीपक काफी उत्साहित हैं. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का आना उनके लिए खुशी की बात है, क्योंकि उन्होंने जो वादा किया था, उसे निभा रहे हैं. दीपक ने बताया कि जब राहुल गांधी ने उनसे मिलने की बात कही थी, तब कई लोगों ने उनका मजाक उड़ाया था और कहा था कि इतना बड़ा नेता कभी नहीं आएगा. लेकिन उन्हें पूरा भरोसा था कि राहुल गांधी जरूर आएंगे.

दीपक का कहना है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर देखा है कि राहुल गांधी अक्सर अपने वादे पूरे करते हैं. इसलिए उन्हें पहले से विश्वास था कि वह उनसे मिलने जरूर आएंगे. अब उनके आने की खबर से वह बेहद खुश हैं. दीपक का वीडियो न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है. देखें  कांग्रेस नेता से मुलाकात को लेकर उन्होंने और क्या कहा.

यह भी पढ़ें : दीपक कुमार की जिम में थे 150 मेंबर, ‘मोहम्मद दीपक’ कहने के बाद बचे सिर्फ 15

दीपक को लेकर कब शुरू हुआ विवाद

26 जनवरी 2026 को यह विवाद तब शुरू हुआ, जब कुछ लोगों की भीड़ ने वकील अहमद की दुकान ‘बाबा स्कूल ड्रेस’ पर आपत्ति जताई. भीड़ का कहना था कि दुकान के नाम में इस्तेमाल किया गया “बाबा” शब्द स्थानीय सिद्धबली बाबा मंदिर के नाम से मिलता-जुलता है और इससे भ्रम पैदा हो सकता है. हालांकि, स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके में कई दूसरी दुकानों के नाम में भी “बाबा” शब्द शामिल है. जब दीपक ने बुजुर्ग दुकानदार की रक्षा की, तो भीड़ ने उसका नाम पूछा. उन्होंने साहस से जवाब दिया, मेरा नाम मोहम्मद दीपक है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >