Rahul Gandhi In Lok Sabha: संविधान, मोहन भागवत, फर्जी वोटर…राहुल गांधी ने चुन-चुनकर मोदी सरकार पर बोला हमला

Rahul Gandhi In Lok Sabha: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने संविधान, मोहन भागवत के आजादी वाले बयान और फर्जी वोटर पर सरकार को घेरने की कोशिश की.

Rahul Gandhi In Lok Sabha: राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मोहन भागवत के आजादी वाले बयान का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा- “मोहन भागवत ने कहा कि भारत को 1947 में आजादी नहीं मिली. आजादी तब मिली जब अयोध्या में राम मंदिर बना.” राहुल गांधी ने कहा- “यह देश संविधान से ही चलेगा. जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने थे, तब उन्होंने संविधान को अपने सिर पर रखा था.” राहुल गांधी जब ताबड़तोड़ हमला कर रहे थे, तब लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कांग्रेस सांसद को रोका और कहा- “मेरा आग्रह है कि आप नेता प्रतिपक्ष हैं और जो बात कर रहे हैं, तथयों के आधार पर करें. तो व्यक्ति सदन के बाहर का है, उसके बारे में चर्चा न करें.”

बेरोजगारी पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बेराजगारी का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा- देश बेरोजगारी की समस्या का समाधान नहीं कर पाया है और इस बारे में युवाओं कोई स्पष्ट जवाब देने में UPA और NDA दोनों की सरकारें विफल रही हैं.

यह भी पढ़ें: Lok Sabha : लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा- मेक इन इंडिया अच्छा आइडिया, लेकिन फेल हुए पीएम मोदी

राहुल गांधी ने मेक इन इंडिया पर बोला हमला

राहुल ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मेक इन इंडिया’ को लेकर प्रयास किया, लेकिन यह विचार विफल रहा क्योंकि विनिर्माण दर घट गई. राहुल ने कहा, “प्रधानमंत्री ने ‘मेक इन इंडिया’ की पहल की. यह अच्छा विचार था, प्रधानमंत्री ने प्रयास किया, लेकिन यह प्रयास विफल रहा.” राहुल गांधी ने मोबाइल फोन दिखाते हुए कहा, “यह मेड इन इंडिया नहीं, बल्कि ‘असेंबल्ड इन इंडिया’ है.”

महाराष्ट्र में कुछ महीनों में 70 लाख मतदाता बढ़ गए: राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा – “लोकसभा चुनाव और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बीच की कुछ महीनों की अवधि में ही राज्य में हिमाचल प्रदेश की आबादी के बराबर मतदाताओं की संख्या बढ़ गई. लगभग 70 लाख नए वोटर अचानक आ गए.” राहुल गांधी ने इसके लिए चुनाव आयोग से आंकड़ा उपलब्ध कराने की मांग की. उन्होंने कहा- आयोग को इस पर जवाब देना चाहिए.

बीजेपी कह रही थी संविधान बदल देंगे : राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, “मुझे याद है कि चुनाव से पहले आप सभी (बीजेपी) ‘400 पार’ कह रहे थे और कह रहे थे कि हम इसे (संविधान) बदल देंगे. मुझे यह देखकर खुशी हुई कि प्रधानमंत्री अंदर आए और उन्हें संविधान के सामने सिर झुकाने पर मजबूर होना पड़ा. यह सभी कांग्रेसियों के लिए गर्व का क्षण था कि हमने प्रधानमंत्री और पूरे देश को समझाया कि कोई भी ताकत संविधान को छूने की हिम्मत नहीं करेगी. मैं जानता हूं कि RSS ने संविधान को कभी स्वीकार नहीं किया.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >