राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला; बोले- आने वाला है ‘आर्थिक तूफान’, जनता पर टूटेगा बड़ा संकट

Rahul Gandhi Economic Storm Warning: रायबरेली दौरे पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि देश आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है और इसका सबसे ज्यादा असर युवाओं, किसानों और छोटे कारोबारियों पर पड़ेगा.

Rahul Gandhi Economic Storm Warning: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों पर तीखा हमला बोला. उन्होंने दावा किया कि देश जल्द ही एक बड़े आर्थिक संकट का सामना कर सकता है और इसका सबसे ज्यादा असर आम जनता पर पड़ेगा. अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तैयार की गई आर्थिक व्यवस्था लंबे समय तक टिक नहीं पाएगी.

उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा आर्थिक ढांचा कुछ चुनिंदा बड़े उद्योगपतियों के फायदे के लिए बनाया गया है, जबकि आम लोग लगातार दबाव में आ रहे हैं. राहुल गांधी ने कहा कि आने वाला आर्थिक संकट बड़े उद्योगपतियों पर असर नहीं डालेगा, बल्कि इसका सीधा असर उत्तर प्रदेश के युवाओं, किसानों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों पर होगा.

उन्होंने कहा, ‘मैं कई दिनों से कह रहा हूं कि मोदी जी ने जिस तरह देश की आर्थिक संरचना बदली है, उससे एक बड़ा आर्थिक तूफान आने वाला है. अडानी और अंबानी के पक्ष में जो ढांचा खड़ा किया गया है, वह ज्यादा दिन नहीं चलेगा और अंत में पूरी तरह ढह जाएगा.’ राहुल गांधी ने आगे कहा कि बड़े कारोबारी और सत्ता में बैठे लोग सुरक्षित रहेंगे, लेकिन आम जनता को इस संकट की सबसे बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी.

पीएम मोदी के विदेश दौरों पर भी उठाए सवाल

कांग्रेस सांसद राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार विदेश दौरों पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘एक तरफ नरेंद्र मोदी लोगों से विदेश यात्राएं कम करने की बात कर रहे हैं, दूसरी तरफ खुद पूरी दुनिया घूम रहे हैं. लेकिन देश के अंदर मौजूद आर्थिक समस्याओं पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा.’ राहुल गांधी ने चेतावनी देते हुए कहा कि आने वाला समय बेहद कठिन हो सकता है और कई वर्षों में ऐसा बड़ा आर्थिक दबाव शायद पहली बार देखने को मिले.

मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी सरकार पर बोला हमला

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार को घेरा और इसे ‘मोदी सरकार की बनाई हुई आर्थिक परेशानी’ बताया. खड़गे ने आरोप लगाया कि सरकार अपनी नीतिगत विफलताओं का बोझ आम जनता पर डाल रही है, जबकि बड़े कॉरपोरेट समूहों को राहत दी जा रही है. उन्होंने कहा, ‘कीमतें बढ़ाने के कुछ ही दिनों बाद सरकार ने फिर पेट्रोल-डीजल महंगा कर दिया. जनता पर बोझ डाला जा रहा है और कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचाया जा रहा है.’

ये भी पढ़ें:- भारत का इमरजेंसी तेल स्टॉक कितने दिन चलेगा, 1 दिन का खर्च कितना, किन गुफाओं में है स्ट्रेटजिक ऑयल रिजर्व, जानें

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से बढ़ी चिंता

देशभर में ईंधन की कीमतें बढ़ने के बाद लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है. मंगलवार को सरकार द्वारा ईंधन कीमतों में करीब 90 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ोतरी की गई. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 97.77 रुपये से बढ़कर 98.64 रुपये प्रति लीटर हो गई. वहीं डीजल 90.67 रुपये से बढ़कर 91.58 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया.

ये भी पढ़ें:- अभी दिल्ली के लोगों को और सताएगी गर्मी, लू के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी

पश्चिम एशिया संकट का असर भारत पर भी

वैश्विक ऊर्जा बाजारों में इन दिनों भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. पश्चिम एशिया में जारी तनाव और सैन्य कार्रवाइयों के कारण तेल सप्लाई प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है. क्रिसिल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और पेट्रोलियम निर्यात में कमजोरी की वजह से भारत का ऑयल ट्रेड डेफिसिट वित्त वर्ष 2027 में और बढ़ सकता है. आर्थिक विशेषज्ञों का मानना है कि भारत की तेल आयात पर भारी निर्भरता आने वाले समय में आर्थिक दबाव को और बढ़ा सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >