Priyanka Gandhi : क्या सारी जिम्मेदारी नेहरू की है? प्रियंका गांधी का मोदी सरकार से सवाल

Priyanka Gandhi in Lok Sabha : लोकसभा में संविधान पर बहस के दौरान प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर कटाक्ष किया. देखें वीडियो

Priyanka Gandhi in Lok Sabha : लोकसभा में संविधान पर बहस के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर कटाक्ष किया. उन्होंने कहा,” संविधान ने अधिकार उठाने की क्षमता दी. इसने हर किसी को अधिकार दिया कि वह सरकार बना भी सकती है और गिरा भी सकती है.” आज सत्ता में बैठे लोग अतीत की बात करते हैं. ये वर्तमान की बात क्यों नहीं करते हैं. क्या सारी जिम्मेदारी नेहरू की है.

संविधान ने सरकार बनाने और गिराने का अधिकार दिया: प्रियंका गांधी

सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि हमारा स्वतंत्रता संग्राम दुनिया में अनूठा था, जो सत्य और अहिंसा पर आधारित था. यह बहुत ही ‘लोकतांत्रिक’ आंदोलन था, जिसमें किसान, सैनिक, मजदूर, बुद्धिजीवी शामिल थे. चाहे वे किसी भी जाति, धर्म या भाषा बोलते हों वे इसके साथ जुड़े. उन्होंने कहा कि बाबासाहेब अंबेडकर, मौलाना आजाद, सी. राजगोपालाचारी और जवाहरलाल नेहरू के साथ-साथ अन्य सदस्यों ने कई वर्षों तक संविधान पर काम किया. इस संविधान ने प्रत्येक नागरिक को सरकार बनाने और उसे हटाने का अधिकार दिया है.

Read Also : Constitution Discussion : ‘कुछ लोग संविधान की प्रति जेब में लेकर घूमते हैं, राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर तंज

सारी जिम्मेदारी जवाहरलाल नेहरू की है क्या? प्रियंका गांधी का सवाल

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि आज हमारे साथी अधिक अतीत की बात करते हैं. अतीत में क्या हुआ? नेहरू जी ने क्या किया? अरे वर्तमान की बात करिए. देश को बताइए कि आप क्या कर रहे हैं? आपकी जिम्मेदारी क्या है ? सारी जिम्मेदारी जवाहरलाल नेहरू की है क्या? उन्होंने कहा कि आज संसद में बैठी सरकार बेरोजगारी और महंगाई से जूझ रही जनता को राहत नहीं दे पा रही है. कृषि कानून भी उद्योगपतियों के लिए बनए जा रहे हैं. आज इस देश का किसान भगवान भरोसे है. जितने भी कानून बने हैं, वो बड़े-बड़े उद्योगपतियों के लिए बन रहे हैं. हिमाचल में सेब के किसान रो रहे हैं, क्योंकि एक व्यक्ति के लिए सब बदलने लगा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >