महिला के लिए भगवान बना पुलिस, चलती ट्रेन से गिरने से बचाया, वीडियो वायरल

Viral Video: ट्रेन में सफर के दौरान एक महिला ने चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश की और गिर गई. पुलिस अधिकारी ने समय रहते उसे बाहर निकालकर उसकी जान बचाई.

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक महिला चलती ट्रेन से नीचे उतरने की कोशिश कर रही है. लेकिन उतरते समय उनका पैर फिसल जाता है और वह ट्रेन के नीचे पटरी के बीच गिरने लगती हैं. तभी वहां मौजूद पुलिस अधिकारी की नजर उस पर पड़ती है. वह तुरंत दौड़कर उनके पास जाते हैं और उनका हाथ पकड़कर समय रहते खींचकर बाहर निकाल लेते हैं.

इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने इस पुलिस अधिकारी की जमकर तारीफ की है, वहीं महिला द्वारा की गई लापरवाही पर नाराजगी जताई है. इस वीडियो को देखने के बाद यह पता चलता है कि कैसे हमारी द्वारा की गई एक छोटी सी भूल हमारे जीवन के लिए खतरा बन सकती है. इसलिए जरूरी है कि ट्रेन में सफर करते समय जरूरी सावधानी बरतें. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 1m_ashishh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है.

यह भी पढ़े: Viral Video: ट्रेन छूट गई, मां दौड़ती रही… फिर जो हुआ, उसे देख दंग रह जाएंगे आप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >