PM Modi Putin Meeting: 'पेट्रोल-डीजल पर सहयोग की सराहना, आतंकवाद की कड़ी निंदा'… पुतिन संग पीएम मोदी ने की मुलाकात

PM Modi Putin Meeting: रूस के राष्ट्रपति पुतिन के साथ मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने कहा की वो हर तरह के आतंकवाद की निंदा करते हैं. पीएम मोदी ने पेट्रोल डीजल को लेकर रूस के सहयोग की जमकर सराहना की.

PM Modi Putin Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने आतंकवाद का मुद्दा उठाया इसके अलावा उन्होंने पेट्रोल डीजल को लेकर रूस के सहयोग की भी बात की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीते 40 से 50 सालों में भारत आतंकवाद का सामना कर रहा है. आतंकवाद कितना भयानक और घिनौना है, हम 40 साल से झेल रहे हैं. पीएम मोदी ने का कि मॉस्को होने वाली आतंकी घटनाएं की भयावहता की हम कल्पना कर सकते हैं. पीएम मोदी ने कहा कि ‘मैं कल्पना कर सकता हूं कि इसका दर्द कितना गहरा होगा’. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं सभी प्रकार के आतंकवाद की कड़ी निंदा करता हूं.

पेट्रोल डीजल पर सहयोग की जमकर सराहना
पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के दौरान कहा कि पेट्रोल और डीजल को लेकर आपका सहयोग सराहनीय रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि भारत रूस तेल समझौते से बाजार में स्थिरता है. पीएम मोदी ने कहा कि मुझे विश्वास है कि आने वाले वर्षों में हमारे संबंध और मजबूत होंगे.

किसानों के हित में रूस के साथ संबंध और मजबूत हो- पीएम मोदी
मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 5 साल पूरी दुनिया, पूरी मानव जाति के लिए बहुत चिंताजनक, चुनौतीपूर्ण थे. हमें कई समस्याओं से गुजरना पड़ा. पहले कोरोना वायरस (COVID-19) के कारण और बाद में संघर्षों का युग और विभिन्न हिस्सों में तनाव के कारण मानव जाति के लिए अनेक संकट पैदा हो गए. पीएम मोदी ने कहा कि ऐसी स्थिति में भी, जब दुनिया खाद्य-ईंधन-उर्वरक संकट से जूझ रही थी, भारत-रूस की मित्रता और सहयोग के कारण मैंने अपने देश के किसानों को संकट नहीं आने दिया. उन्होंने कहा कि इस दिशा में हमारी मित्रता ने संकट दूर करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है. हम किसानों के हित के लिए प्रतिबद्ध हैं. आने वाले दिनों में भी हम चाहेंगे कि रूस के साथ हमारा सहयोग किसानों के हित में और आगे बढ़े.

राष्ट्रपति पुतिन को पीएम मोदी ने दी बधाई
मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन से कहा कि ‘मेरे मित्र मैं इस भव्य स्वागत और सम्मान के लिए आपका आभार व्यक्त करता हूं’. भारत में चुनावों में हमें बड़ी जीत के बाद आपने जो शुभकामनाएं दीं, उसके लिए भी मैं आभार व्यक्त करता हूं. पीएम मोदी ने पुतिन को भी चुनाव में मिली शानदार जीत के लिए बधाई दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >