मिशन दक्षिण पर पीएम मोदी, वंदे भारत ट्रेन की सौगात, नये टर्मिनल भवन का उद्घाटन, चेन्नई में किया रोड शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,260 करोड़ रुपये की लागत से तैयार नए एकीकृत टर्मिनल भवन (फेज-1) का उद्घाटन किया. एकीकृत भवन को खास तौर पर राज्य की समृद्ध संस्कृति और विरासत को प्रदर्शित करने के लिए डिजाइन किया गया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय मिशन दक्षिण पर हैं. सबसे पहले हैदराबाद में सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. उसके बाद उन्होंने चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,260 करोड़ रुपये की लागत से तैयार नये एकीकृत टर्मिनल भवन (फेज-1) का उद्घाटन किया. फिर उन्होंने रोड शो भी किया. प्रधानमंत्री जब रोड शो कर रहे थे, तब सड़क के दोनों ओर उनकी एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में समर्थक खड़े थे.

प्रधानमंत्री मोदी ने चेन्नई हवाई अड्डे के नये टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,260 करोड़ रुपये की लागत से तैयार नए एकीकृत टर्मिनल भवन (फेज-1) का उद्घाटन किया. एकीकृत भवन को खास तौर पर राज्य की समृद्ध संस्कृति और विरासत को प्रदर्शित करने के लिए डिजाइन किया गया है.

नये टर्मिनल की क्या होगी खासियत

इस नये एकीकृत टर्मिनल भवन से हवाई अड्डे की यात्री सेवा क्षमता 2.3 करोड़ यात्री प्रति वर्ष से बढ़कर तीन करोड़ यात्री की हो जाएगी. नया टर्मिनल स्थानीय तमिल संस्कृति का एक आकर्षक प्रतिबिंब है, जिसमें कोलम (रंगोली), साड़ी, मंदिर और अन्य तत्व शामिल हैं जो प्राकृतिक परिवेश को उजागर करते हैं. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने कहा कि स्तंभों को ताड़ के पेड़ के दृश्य प्रभाव के हिसाब से डिजाइन किया गया है। छत को रंगीन रोशनी से सजाया गया है, जो दक्षिण भारत के कोलम पैटर्न को दर्शाता है और छत का डिजाइन भरतनाट्यम से प्रेरित है.

प्रधानमंत्री मोदी ने सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक���सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. हैदराबाद पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. वह रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में सवार हुए और स्कूली बच्चों के साथ बातचीत की. इस ट्रेन के शुरू होने से तेलंगाना के सिकंदराबाद और पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश के तिरुपति शहर के बीच यात्रा के समय में करीब साढ़े तीन घंटे की कमी आएगी, जिससे विशेष रूप से तीर्थयात्रियों को फायदा होगा. मोदी ने 15 जनवरी को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सिकंदराबाद और विशाखापत्तनम (आंध्र प्रदेश) के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था, जो दोनों तेलुगु भाषी राज्यों को इस तरह की सेवा से जोड़ने वाली पहली ऐसी ट्रेन थी.

Also Read: Vande Bharat Jharkhand to Bihar : 6 घंटे से कम समय में पहुंचे रांची से पटना, जानें कब से चलेगी वंदे भारत ट्रेन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >