PM MODI ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा, PM Kisan की 18वीं किस्त जारी, 23 हजार करोड़ की परियोजनाओं की शुरुआत

PM MODI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को महाराष्ट्र के वाशिम में कृषि और पशुपालन क्षेत्र से जुड़ी करीब 23300 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत की. साथ ही पीएम किसान की 18वीं किस्त भी जारी की.

PM MODI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र में एक कार्यक्रम के दौरान करीब 9.4 करोड़ किसानों को पीएम-किसान सम्मान निधि के तहत 20,000 करोड़ रुपये की 18वीं किस्त जारी की. उन्होंने बताया कि इस किस्त के साथ ही अबतक इस योजना के तहत किसानों को करीब 3.45 लाख करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं.

PM MODI: कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने किसानों गरीब बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, महाराष्ट्र के किसानों ने कई दशकों से बहुत बड़ा संकट झेला है. कांग्रेस और उसके सहयोगियों की सरकार ने किसानों को गरीब और बदहाल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. जब तक महाअघाड़ी सरकार थी, उनके पास सिर्फ दो एजेंडे थे. पहला, किसानों से जुड़ी परियोजनाओं को रोकना और दूसरा, इन परियोजनाओं के पैसे से भ्रष्टाचार करना. हम केंद्र से परियोजनाओं के लिए पैसा भेजते थे, लेकिन वो उसे खा जाते हैं… हर चुनाव से पहले झूठे वादे करना कांग्रेस का एजेंडा है… महाराष्ट्र में भी कांग्रेस और महाअघाड़ी सरकार ने कई योजनाओं को बंद कर दिया था.

प्रधानमंत्री ने ‘नमो शेतकारी महासम्मान निधि योजना’ की पांचवीं किस्त जारी की

प्रधानमंत्री ने ‘नमो शेतकारी महासम्मान निधि योजना’ की पांचवीं किस्त भी जारी की. इसके तहत राज्य के पात्र किसानों को करीब 2,000 करोड़ रुपये जारी किए गए. उन्होंने कृषि अवसंरचना कोष (एआईएफ) के तहत 1,920 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 7,500 से अधिक परियोजनाओं का उद्घाटन किया. इन प्रमुख परियोजनाओं में कस्टम हायरिंग सेंटर, प्राथमिक प्रसंस्करण इकाइयां, गोदाम, छंटाई और पिसाई इकाइयां, शीत भंडारण परियोजनाएं, कटाई उपरांत प्रबंधन परियोजनाएं आदि शामिल हैं. प्रधानमंत्री ने 9,200 किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) की भी शुरुआत की, जिनका कुल कारोबार लगभग 1,300 करोड़ रुपये है.

प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्राणु प्रौद्योगिकी की शुरुआत की

प्रधानमंत्री मोदी ने मवेशियों के लिए एकीकृत जीनोमिक चिप और लैंगिक रूप से चयनित शुक्राणु प्रौद्योगिकी की शुरुआत की. इस पहल का उद्देश्य किसानों को किफायती मूल्य पर लैंगिक रूप से चयनित वीर्य की उपलब्धता बढ़ाना तथा प्रति खुराक लागत को 200 रुपये प्रति खुराक तक लाना है. एकीकृत जीनोमिक चिप, देशी मवेशियों के लिए गौचिप और भैंसों के लिए महिषचिप को जीनोटाइपिंग सेवाओं के साथ विकसित किया गया है. प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना 2.0 के तहत महाराष्ट्र में 19 मेगावाट क्षमता के पांच सौर पार्क का उद्घाटन किया. कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना’ के लाभार्थियों को भी सम्मानित किया. इस योजना के तहत राज्य सरकार पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता करती है.

Also Read: Maharashtra: राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- दलितों का इतिहास मिटाया जा रहा

मोदी ने पोहरादेवी स्थित जगदम्बा मंदिर में पूजा अर्चना की

मोदी महाराष्ट्र के एक-दिवसीय दौरे पर सुबह नांदेड़ हवाई अड्डा पहुंचे. वहां से वह हेलीकॉप्टर के जरिये वाशिम पहुंचे. वाशिम में मोदी ने पोहरादेवी स्थित जगदम्बा मंदिर में पूजा अर्चना की. उन्होंने पोहरादेवी में ही स्थित संत सेवालाल महाराज और संत रामराव महाराज की समाधि पर जाकर श्रद्धासुमन अर्पित किये. इसके बाद प्रधानमंत्री ने बंजारा विरासत संग्रहालय का उद्घाटन किया, जिसमें बंजारा समुदाय की समृद्ध विरासत को प्रदर्शित किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >