Parliament Session 2024: बीजेपी सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने 18वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली
Parliament Session 2024 LIVE: अठारहवीं लोकसभा का पहला सत्र जारी है. इस सत्र में नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई जा चुकी है. 26 जून को लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव करवाया जाएगा. 27 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी. लोकसभा के सत्र से जुड़ी हर खबर के लिए बने रहें हमारे साथ

Parliament Session 2024: बीजेपी सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने 18वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली
बीजेपी सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने 18वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली
बीजेपी सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने आज 18वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली और अपनी शपथ का समापन जय हिंदू राष्ट्र, जय भारत शब्दों के साथ किया. विपक्षी नेताओं ने उनकी शपथ पर आपत्ति जताई.
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 18वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 18वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली. राहुल गांधी ने हाथ में संविधान की प्रति लेकर शपथ ली.
सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा संसद भवन पहुंचीं
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव तथा वायनाड लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव में पार्टी की उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाड्रा संसद भवन पहुंचीं. राहुल गांधी आज 18वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ लेंगे.
I.N.D.I.A. गठबंधन के नेता आज रात 8 बजे खरगे के आवास पर करेंगे बैठक
I.N.D.I.A. गठबंधन के नेता आज रात 8 बजे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर बैठक करेंगे.
अठारहवीं लोकसभा सत्र के दूसरे दिन महाराष्ट्र, मणिपुर और ओडिशा के सांसदों ने शपथ ली
अठारहवीं लोकसभा के पहले सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को नव निर्वाचित सदस्यों ने शपथ ली. सबसे पहले महाराष्ट्र के सांसदों को शपथ दिलाई गई. उनके बाद मणिपुर, नगालैंड और ओडिशा के सांसदों ने शपथ ली.
ओम बिरला एनडीए के उम्मीदवार: ललन सिंह
जद(यू) नेता ललन सिंह ने कहा कि ओम बिरला ने एनडीए के उम्मीदवार के रूप में लोकसभा के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है.