Video: ‘अगर तू पानी बंद करेगा तो हम तेरी सांसें बंद करेंगे’, हाफिज सईद के बहाने पाकिस्तान ने भारत को दी धमकी

Indus Water Treaty: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत ने कड़े कदम उठाए हैं. भारत ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौते को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया. भारत के इस फैसले से पाकिस्तान पर जल संकट गहराने का खतरा मंडराने लगा है. भारत के एक्शन से पड़ोसी देश बौखलाया हुआ है. हालांकि भारत के कड़े फैसले के बावजूद पाकिस्तान की अकड़ कम नहीं हुई है और आतंकवादी हाफिज सईद के बहाने भारत को धमकी दी है.

Indus Water Treaty: पाकिस्तान ने आतंकवादी हाफिज सईद के बहाने भारत को धमकी दी है. सिंधु जल संधि समाप्त करने से बौखलाए पाकिस्तान ने हाफिज सईद के पुराने वीडियो को वायरल कर भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी देने की कोशिश कर रहा है. वायरल वीडियो में आतंकवादी हाफिज सईद भारत और पीएम मोदी को धमकी देते हुए कह रहा है, “अगर तू पाकिस्तान का पानी रोकेगा तो हम तेरी सांसें बंद कर देंगे. दरियाओं में खून बहेगा.”

पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत सरकार ने सिंधु जल संधि को समाप्त कर दिया

पहलगाम आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत से भारत में गुस्सा और शोक की लहर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधुवार को CCS की बड़ी बैठक की, जिसमें पाकिस्तान के साथ हुए सिंधु जल समझौते को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का फैसला लिया गया. यह संधि 19 सितंबर 1960 को हुआ था. जिसके अनुसार भारत को रावी, व्यास और सतल��ज का अधिकार मिला. वहीं पाकिस्तान को सिंधु, झेलम और चिनाब के इस्तेमाल की इजाजत मिली. पाकिस्तान इन दिनों नदियों के जल पर ही निर्भर है. भारत के इस फैसले से पाकिस्तान पर जल संकट गहरा सकता है. उसके कई हाइड्रो प्रोजक्ट बंद हो सकते हैं. बिजली संकट गहरा सकता है. पहले से कंगाल हो चुके पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति और भी खराब हो सकती है.

पाकिस्तानियों को एक सप्ताह में छोड़ना होगा भारत

भारत ने सिंधु जल संधि के बाद और भी कई कड़े कदम उठाए हैं. भारत ने अटारी बॉर्डर को भी बंद कर दिया है. भारत के कड़े कदम के बाद जो लोग वैध प्रमाण-पत्र के साथ सीमा पार गए हैं, वे एक मई से पहले उस मार्ग से लौट सकते हैं. इसके अलावा भारत ने नई दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग के रक्षा, सैन्य, नौसेना और वायु सलाहकार अवांछित व्यक्ति घोषित कर दिया है. उन्हें एक सप्ताह में भारत छोड़ना होगा. भारत ने इस्लामाबाद स्थति अपने उच्चायोग से रक्षा, नौसेना और वायु सलाहकारों को वापस बुला लिया है. इसके अलावा भारत सरकार ने फैसला लिया है कि पाकिस्तानी नागरिकों को सार्क वीजा छूट योजना के तहत भारत की यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. इसे रद्द कर दिया गया है. जो पाकिस्तानी नागरिक भारत में हैं, उन्हें 48 घंटे के भीतर भारत छोड़ना होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >