पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप, महिला समेत दो गिरफ्तार

Pakistan Spy: उत्तर प्रदेश पुलिस ने जासूसी रैकेट का पर्दाफाश किया है. दुबई के रास्ते पार्सल से और व्हाट्सऐप नंबरों के जरिए इस देश की गोपनीय जानकारियां पाकिस्तान भेजने के आरोप में पुलिस ने महिला समेत दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है. एक युवक को हिरासत में भी लिया है.

Pakistan Spy: पुलिस ने बताया- जासूसी के आरोप में इससे पहले महिलाओं समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया था. जबकि नाबालिगों को हिरासत में लिया गया. रविवार को गिरफ्तार किये गये लोगों की पहचान मथुरा की मीरा ठाकुर (28) और हरियाणा के फरीदाबाद के नौशाद अली (20) के रूप में हुई है. इससे पहले गिरफ्तार आरोपियों में सुहैल मलिक उर्फ रोमियो, साने इब्राहिम उर्फ महक, प्रवीण, राज वाल्मिकी, शिवा वाल्मिकी, रितिक गंगवार, गणेश, विवेक, गगन कुमार प्रजापति, दुर्गेश निषाद, नौशाद अली और मीरा शामिल हैं.

बिहार का रहने वाला है नौशाद अली

पुलिस के अनुसार नौशाद मूल रूप से बिहार का है जबकि तीसरा संदिग्ध एक नाबालिग है. अपर पुलिस आयुक्त राजकरण नैयर ने बताया- जासूसी में संलिप्त यह गिरोह सरदार उर्फ जोरावर सिंह नामक व्यक्ति को गोपनीय सूचना भेज रहा था, जोरावर सिंह पाकिस्तान से एक जासूसी रैकेट चलाता है.

पिछले कई साल से एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं मीरा और सुहैल

जासूसी रैकेट का भंडाफोड़ 13 मार्च को किया गया था और मीरा एवं सुहैल पिछले कई वर्षों से साथ साथ काम कर रहे थे. पूछताछ के दौरान मीरा ने बताया कि वह फेसबुक के जरिए सुहैल से मिली जिसके बाद वह इस गिरोह में शामिल हुई. मीरा को दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ द्वारा 2025 में हथियारों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. पुलिस के अनुसार मीरा ने यह भी बताया कि वह मुंबई पुलिस की मुखबिर थी.

आरोपी नौशाद ने रेलवे स्टेशनों की रेकी की

नौशाद ने पुलिस को बताया कि वह अन्य आरोपियों से विभिन्न सोशल मीडिया मंचों के जरिए जुड़ा और वह पाकिस्तान में सरदार के सीधे संपर्क में था. उसने कबूल किया कि उसने सुरक्षा, पुलिस प्रतिष्ठानों और दिल्ली और अन्य राज्यों में रेलवे स्टेशनों की रेकी की थी और वह फोटो एवं वीडियो आगे बढ़ा रहा था.

हर जानकारी के लिए 5000 रुपये लेता था नौशाद

पुलिस का कहना है कि सुहैल हर सूचना के लिए 5000 रुपये दे रहा था. वह पंजाब के जरिए पाकिस्तान से मनी ट्रांसफर सेंटरों एवं दुकानदारों के खातों में धन प्राप्त कर रहा था ताकि कोई उस पर संदेह ना कर सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >