Video: भारतीय सेना ने कुछ इस तरह ऑपरेशन सिंदूर को दिया अंजाम, आर्मी ने वीडियो जारी कर दिया सबूत

Operation Sindoor: भारतीय सेना ने शौर्य का परिचय देते हुए पाकिस्तान और POK में 9 आतंकवादी ठिकानों को तबाह कर पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया. भारत की तीनों सेनाओं ने ऑपरेशन को अंजाम दिया. जिसे सिंदूर का नाम दिया गया था. भारत ने 6 जगहों में कुल 9 ठिकानों पर हमला किया. सेना ने जहां-जहां हमला किया है, उसका वीडियो जारी कर सबूत दे दिया है.

Operation Sindoor: भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर को सफलता पूर्वक अंजाम दिया है. जिसमें पाकिस्तान और POK के अंदर आतंकवादी ठिकानों को एयर स्ट्राइक कर ध्वस्त कर दिया. हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान के आतंकी शिविरों पर भारतीय हमले का वीडियो जारी किया है. जिसमें बताया गया कि किन-किन आतंकवादी शिविरों को निशाना बनाकर सफलतापूर्वक नष्ट किया गया.

भारतीय सेना ने इन आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त किया

भारतीय सेना ने पाकिस्तान और POK में कुल 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया. जिसमें 4 पाकिस्तान और 5 POK में थे. सेना ने जहां-जहां हमला किया उसमें सवाई नाला कैंप, बिलाल कैंप, कोटली गुलपुर, मुरीदके, बहावलपुर, बरनाला कैंप, सरजल कैंप, महमूना जोया कैंप और मुरीदके शामिल हैं. हमले में ‘स्टैंड-ऑफ’ हथियारों, ड्रोन और गोला-बारूद के साथ-साथ अन्य हथियारों का इस्तेमाल किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >