Operation Sindoor: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से बिलबिलाया पाकिस्तान, भारत पर पलटवार की धमकी दी

Operation Sindoor: भारत ने बुधवार की देर रात डेढ़ बजे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (POK) के 9 आतंकी ठिकानों पर हवाई हमला किया. ये वे ठिकाने हैं, जहां से भारत पर आतंकी हमलों की साजिश रची जा रही थी और उन्हें अंजाम दिया जा रहा था. इस ऑपरेशन के तहत कुल 9 ठिकानों को निशाना बनाया गया. इस दौरान पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया है. इधर भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान बिलबिला उठा है और पलटवार की गीदड़भभकी दे रहा है.

Operation Sindoor: पहलगाम आतंकवादी हमले का बदला भारत ने एयरस्ट्राइक करके ले लिया है. एयर फोर्स ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (POK) के 9 आतंकी ठिकानों पर हवाई हमला किया. भारत की कार्रवाई से पाकिस्तान ने गीदड़भभकी दी है. डॉन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा, “अब से कुछ समय पहले, भारत ने बहवलपुर के अहमद ईस्ट इलाके में सुभानउल्लाह मस्जिद, कोट���ी और मुजफ्फराबाद में तीन जगहों पर हवाई हमले किए. हमारे सभी वायुसेना के जेट विमान हवा में हैं. यह कायरतापूर्ण और शर्मनाक हमला भारत के हवाई क्षेत्र के भीतर से किया गया था. उन्हें कभी भी पाकिस्तान के क्षेत्र में आने और घुसपैठ करने की अनुमति नहीं दी गई थी. मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं, पाकिस्तान इसका जवाब देगा.”

विस्फोटों के बाद शहर की बिजली गुल

रॉयटर्स के अनुसार कई प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आधी रात बाद मुजफ्फराबाद शहर के आसपास पहाड़ों के करीब पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर में कई जोरदार विस्फोट सुने गये. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोटों के बाद शहर की बिजली गुल हो गयी.

पाकिस्तान सीमा पर सभी वायु रक्षा इकाइयों को सक्रिय किया गया

रक्षा अधिकारी ने कहा, “किसी भी स्थिति से निपटने के लिए भारत-पाकिस्तान सीमा पर सभी वायु रक्षा इकाइयों को सक्रिय कर दिया गया है.” इससे पहले भारतीय सेना ने ट्वीट किया, “पाकिस्तान ने पुंछ-राजौरी क्षेत्र के भीमबेर गली में तोपखाने से गोलीबारी करके एक बार फिर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया है. भारतीय सेना उचित तरीके से जवाब दे रही है.”

पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर कदम उठाये गये : रक्षा मंत्रालय

भारतीय रक्षा मंत्रालय ने अपने एक बयान में कहा है कि कुल नौ स्थलों को निशाना बनाया गया है. हमारी कार्रवाई केंद्रित, प्रकृति में गैर-उग्र रही है. किसी भी पाकिस्तानी सैन्य सुविधा को निशाना नहीं बनाया गया है. भारत ने लक्ष्यों के चयन और निष्पादन के तरीके में काफी संयम दिखाया है. ये कदम पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले के मद्देनजर उठाये गये हैं, जिसमें 25 भारतीयों और एक नेपाली नागरिक की हत्या कर दी गयी थी. रक्षा मंत्रालय का कहना है कि बुधवार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विस्तृत जानकारी दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >