NEET-UG 2024: सुप्रीम कोर्ट ने IIT दिल्ली के निदेशक को विशेषज्ञों की टीम गठित करने का दिया निर्देश, मांगी रिपोर्ट

NEET-UG 2024: सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट-यूजी 2024’ से जुड़ी याचिकाओं पर सोमवार को भी सुनवाई की. कोर्ट पेपर लीक और गड़बड़ी मामले की सुनवाई 23 जुलाई को करेगा.

NEET-UG 2024: सुप्रीम कोर्ट ने आईआईटी-दिल्ली के निदेशक को नीट-यूजी 2024 के लिए तीन विशेषज्ञों की टीम गठित करने और सही उत्तरों पर रिपोर्ट सौंपने को कहा. कोर्ट ने रिपोर्ट सौंपने के लिए मंगलवार दोपहर 12 बजे तक का समय दिया है. कुछ छात्रों ने प्रश्न के दो विकल्पों के लिए अंक देने के NTA के फैसले को चुनौती दी है. सुप्रीम कोर्ट ने इस दलील पर गौर किया कि एक प्रश्न के दो सही उत्तर थे और एक सही विकल्प के लिए अंक दिए गए थे. कोर्ट ने उस दलील पर संज्ञान लिया कि किसी विशेष प्रश्न के उत्तर के लिए अंक देने या न देने का अंतिम मेधा सूची पर असर पड़ता है.

नीट पेपर लीक केवल पटना और हजारीबाग तक सीमित

पेपर लीक और गड़बड़ी वाले मामले की सुनवाई मंगलवार को

सुप्रीम कोर्ट नीट-यूजी 2024 परीक्षा से जुड़े पेपर लीक और गड़बड़ी का आरोप लगाने वाले मामले की सुनवाई कल 23 जुलाई को जारी रहेगी.

NEET मामले पर एडवोकेट श्वेतांक सैलकवाल ने क्या कहा?

NEET मामले पर एडवोकेट श्वेतांक सैलकवाल ने कहा, NTA ने हमें डेटा उपलब्ध कराया, उसमें अनियमितताओं को कोर्ट के सामने चिह्नित किया गया है. हम दर्शाना चाहते हैं कि (NEET) पेपर लीक हुआ था और ये निश्चित तौर पर नहीं कहा जा सकता कि किस स्तर पर पेपर लीक हुआ है. इसलिए पेपर दोबारा होना चाहिए. इसपर आज सुनवाई हुई.

नीट मामले को लेकर संसद में भी हंगामा, सरकार ने कहा- छिपाने के लिए कुछ नहीं

नीट मामले को लेकर संसद में एक बार फिर से भारी हंगामा हुआ. विपक्ष ने नीट मामले को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट’ से जुड़े मामले पर सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है और सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार अखिल भारतीय स्तर पर परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. उन्होंने सदन में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्नों का उत्तर देते हुए विपक्ष के आरोपों के संदर्भ में यह भी कहा कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि पिछले सात वर्षों में 70 पेपर लीक हुए हैं. शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस बार राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) 4,700 केंद्रों पर हुई थी, लेकिन सिर्फ एक जगह बिहार में गड़बड़ी का मामला सामने आया.

Also Read: Supreme Court: कांवड़ यात्रा मार्ग पर नाम लिखने के विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >