Naval Blockage Pakistan

इस ‘हथियार’ से तबाह हो जाएगा पाकिस्तान, एयर स्ट्राइक से भी है खतरनाक

Naval Blockage For Pakistan : पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत सरकार एक्शन में है. पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए अबतक कई कदम उठाये जा चुके हैं. सिंधु जल संधि को रद्द कर दिया गया, तो सार्क वीजा भी रद्द कर दिया गया. जिसके बाद पाकिस्तानियों को देश से बाहर निकाला जा रहा है. कई जानकारों को मानना है कि एयर स्ट्राइक जैसे कदम भी उठाये जा सकते हैं. इस बीच बिहार के फेमस शिक्षक खान सर ने बड़ा सुझाव दे दिया है. जिसमें अगर अमल किया जाए, तो पाकिस्तान हर तरफ से तबाह हो जाएगा. खान सर ने Naval Blockage की चर्चा की. तो आइये जानते हैं, आखिर Naval Blockage क्या है और कैसे पाकिस्तान को तबाह किया जा सकता है.

Naval Blockage For Pakistan : पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर भारत लगातार कड़े कदम उठा रहा है. एलओसी पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. आतंकवादियों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. संदिग्धों को हिरासत में लेकर लगातार पूछताछ हो रही है. सरकार के ताबड़तोड़ एक्शन से पाकिस्तान में हड़कंप मच गई है. इस बीच बिहार के फेमस शिक्षक खान सर ने सुझाव दिया है कि पाकिस्तान के खिलाफ भारत को नेवल ब्लॉकेज करना चाहिए. उनका दावा है कि यह एयर स्ट्राइक और सिंधु जल संधि रद्द करने जैसे कदमों से अधिक प्रभावी होगा. नेवल ब्लॉकेज से पाकिस्तान हर तरफ से तबाह हो जाएगा. उन्होंने इसके लिए सभी भारतीयों से अपील की है कि सभी मिलकर सरकार से इसकी मांग करें.

क्या है नेवल ब्लॉकेज?

नेवल ब्लॉकेज (Naval Blockage ) एक सैन्य रणनीति है. जिसमें किसी देश के समुद्री मार्गों को बंद कर दिया जाता है. इस कदम का उद्देश्य उस देश की आपूर्ति, व्यापार और सैन्य सहायता को पूरी तरह से रोक दिया जाए. नेवल ब्लॉकेज से दुश्मन देश की अर्थव्यवस्था, सैन्य शक्ति और संसाधन पर जोरदार हमला होता है. दुश्मन देश पूरी तरह से कमजोर पड़ जाता है. इतिहास पलटकर देखा जाए, तो इसके उदाहरण भी मिलते हैं. प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन ने जर्मनी के खिलाफ नाकाबंदी की थी. इसके अलावा अमिरका ने भी ब्यूबा के आसपास नेवल ब्लॉकेज किया था.

पाकिस्तान पर क्या होगा असर

नेवल ब्लॉकेज का पाकिस्तान पर सबसे गहरा प्रभाव आयात पर पड़ेगा. अगर भारत ऐसा कदम उठाता है, तो पाकिस्तान का समुद्री मार्गों से होने वाले आयात प्रभावित होंगे. पाकिस्तान 85 प्रतिशत से अधिक तेल आवश्यकताओं के लिए आयात पर निर्भर है. नेवल ब्लॉकेज से पाकिस्तान पर तेल आपूर्ति का संकट उत्पन्न हो जाएगा. ऊर्जा संकट की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी. इसके अलावा पाकिस्तान का व्यापार पूरी तरह से प्रभावित हो जाएगा. पाकिस्तान खाद्य, दवाओं और औद्योगिक सामानों का आयात करता है. अगर नाकाबंदी जैसी बनती है, तो पाकिस्तान का मुद्रास्फीति प्रभावित होगा. कीमतें बढ़ जाएंगी.

पाकिस्तान पर सैन्य प्रभाव

नेवल स्ट्राइक से पाकिस्तान पर सैन्य प्रभाव भी पड़ेगा. भारत की तुलना में पाकिस्तान का नौसेना कमजोर है. भारत के पास 150 से 160 युद्धपोत हैं. विमानवाहक पोत और परमाणु पनडुब्बियां भी भारत के पास हैं. जबकि पाकिस्तान के पास केवल 100 युद्धपोत हैं. पाकिस्तान के पास विमानवाहक पोत भी नहीं है. अरब सागर में भारत काफी मजबूत है. वहां भारत का प्रभुत्व है. इसके अलावा नाकाबंदी से पाकिस्तान के पास हथियार, गोला-बारूद और सैन्य सामग्रियों की कमी हो जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >