Breaking News: किसानों को एकनाथ शिंदे सरकार ने दी बड़ी राहत, फसल नुकसान पर मिलेगा मुआवजा

Breaking News: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
4:31 AM. 30 Nov 23 11:01 PM. 29 Nov

किसानों को एकनाथ शिंदे सरकार ने दी बड़ी राहत, फसल नुकसान पर मिलेगा मुआवजा

महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे का कहना है. आज की कैबिनेट बैठक में असामयिक बारिश से किसानों को हुए नुकसान पर चर्चा हुई. 3 हेक्टेयर तक का मुआवजा दिया जाएगा. यह सरकार किसानों की समर्थक है. हम सिर्फ बोलते नहीं बल्कि कार्रवाई भी करते हैं.

4:31 AM. 30 Nov 23 11:01 PM. 29 Nov

दिल्ली विधानसभा का सत्र 15 दिसंबर से

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार दिल्ली विधानसभा का सत्र 15 दिसंबर से शुरु होगा.

4:31 AM. 30 Nov 23 11:01 PM. 29 Nov

बेअंत सिंह के हत्यारे जगतार सिंह को भतीजी की शादी के लिए मिला दो घंटे का पैरोल

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के मामले में सजा काट रहे जगतार सिंह तारा को उनकी भतीजी की शादी के लिए पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने 3 दिसंबर को 2 घंटे की पैरोल दी है.

4:31 AM. 30 Nov 23 11:01 PM. 29 Nov

मणिपुर का सबसे पुराना सशस्त्र समूह UNLF हिंसा छोड़ने पर सहमत, शांति समझौते पर किया हस्ताक्षर

मणिपुर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. सबसे पुराना सशस्त्र समूह UNLF हिंसा छोड़ने पर सहमत हो गया है. इस समूह ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किया है. मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने ट्वीट किया, “मणिपुर के सबसे पुराने सशस्त्र समूह ने मुख्यधारा में शामिल होने और लोकतंत्र को अपनाने के लिए हिंसा को त्यागकर शांति का रास्ता चुना है. यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (यूएनएलएफ) ने नई दिल्ली में एक शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं.

4:31 AM. 30 Nov 23 11:01 PM. 29 Nov

इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने पूर्व पाकिस्तान पीएम नवाज शरीफ को बरी किया

इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को भ्रष्टाचार के दो मामलों में बुधवार को बरी कर दिया। इन मामलों में उन्हें 2018 में दोषी ठहराया गया था। शरीफ (73) ने एवेनफील्ड संपत्ति और अल-अजीजिया मामलों में अपनी सजा को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी.

4:31 AM. 30 Nov 23 11:01 PM. 29 Nov

अगले 48 घंटे एम्स में रहेंगे उत्तरकाशी सुरंग से बाहर निकाले गए सभी 41 मजदूर

उत्तरकाशी टनल हादसे में फंसे सभी 41 मजदूरों को 17 दिनों की मैराथन प्रयास के बाद बाहर निकाल लिया गया है. सुरंग से बाहर निकाले जाने के बाद उन्हें उचित स्वास्थ्य लाभ देने के लिए अगले 48 घंटे एम्स में डॉक्टरों की देख रहेंगे.

मुख्य बातें

Breaking News: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aditya kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >