Breaking News: एनआईए की छत्तीसगढ़ में ताबड़तोड़ छापेमारी, माओवादियों ने बीजेपी नेता की कर दी थी नृशंस हत्या

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
4:48 PM. 26 Jun 24 4:48 PM. 26 Jun

एनआईए की छत्तीसगढ़ में ताबड़तोड़ छापेमारी, माओवादियों ने बीजेपी नेता की कर दी थी नृशंस हत्या

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सीपीआई (माओवादी) कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा नेता रतन दुबे की नृशंस हत्या की जांच के तहत छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एक दर्जन स्थानों की तलाशी ली.

11:16 AM. 26 Jun 24 11:16 AM. 26 Jun

सीबीआई ने अरविंद केजरीवाल को किया गिरफ्तार

दिल्ली शराब घोटाला मामले में जेल में बंद अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ गई हैं. एक्साइज पॉलिसी मामले में सीबीआई ने अरविंद केजरीवाल को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया है. बुधवार को सीबीआई ने केजरीवाल को ट्रायल कोर्ट में पेश किया. सीबीआई ने कोर्ट से केजरीवाल की गिरफ्तारी और पूछताछ के लिए इजाजत मांगी. बता दें इससे पहले ट्रायल कोर्ट के जमानत के आदेश पर दिल्ली हाई कोर्ट ने स्टे लगा दिया है. वहीं आज केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई होने वाली है.

9:37 AM. 26 Jun 24 9:37 AM. 26 Jun

दीवार गिरने से चार की मौत

कर्नाटक के मंगलुरु के मदनी नगर में घर पर रिटेनिंग दीवार गिरने से चार लोगों की मौत हो गई. घटना की जाकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची.

7:16 AM. 26 Jun 24 7:16 AM. 26 Jun

सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी. इससे पहले मंगलवार को हाई ने उनकी जमानत पर स्टे जारी रखा है. दरअसल केजरीवाल को ट्रायल कोर्ट से जमानत मिल गई थी लेकिन ईडी की शिकायत के बाद हाई कोर्ट ने जमानत पर स्टे लगा दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >