Breaking News : अदाणी पावर ने सपोर्ट प्रोपर्टीज में 100 फीसदी हिस्सेदारी अदाणी कॉनेक्स के हाथों बेची

Breaking News Live updates: दिल्ली में पीएम मोदी के खिलाफ पोस्टर विवाद में सियासी सरगर्मी तेज हो गयी है. पोस्टर मामले में पुलिस कार्रवाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी आज जंतर-मंतर में प्रदर्शन करेगी. इस प्रदर्शन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी शामिल होंगे. मोदी सरनेम वाले राहुल गांधी के बयान पर सूरत कोर्ट ने कांग्रेस सांसद को दो साल की सजा सुना दी है. देश-विदेश की खबरों के लिए बने रहें प्रभातखबर के साथ.

4:18 AM. 24 Mar 23 4:18 AM. 24 Mar

अदाणी पावर ने सपोर्ट प्रोपर्टीज में 100 फीसदी हिस्सेदारी अदाणी कॉनेक्स के हाथों बेची

अदाणी पावर ने अपनी पूर्ण अनुषंगी सपोर्ट प्रोपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड में 100 फीसदी हिस्सेदारी अदाणी कॉनेक्स प्राइवेट लिमिटेड (एसीएक्स) को 1,556.5 करोड़ रुपये के उपक्रम मूल्य पर बेच दी है. अदाणी पावर ने गुरुवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि प्रस्तावित सौदे से जुड़े पक्षों ने शेयर खरीद समझौता किया और सौदे को पूरा किया. इससे पहले, नवंबर में अदाणी पावर ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी सपोर्ट प्रोपर्टीज में 100 फीसदी हिस्सेदारी अडाणी कॉनेक्स प्राइवेट लिमिटेड को बेचने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये थे. यह सौदा 1,556.5 करोड़ रुपये का है. एसीएक्स अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड और एज का. नेक्स की संयुक्त उद्यम है. दोनों की इसमें 50-50 फीसदी हिस्सेदारी है. यह वैश्विक स्तर के डेटा सेंटर के विकास के कारोबार से जुड़ी है.

4:18 AM. 24 Mar 23 4:18 AM. 24 Mar

भारत में 15 फीसदी महिला पायलट दुनिया को दे रहीं टक्कर

भारत में कम से कम 15 फीसदी पायलट महिलाएं हैं, जो वैश्विक आंकड़े पांच प्रतिशत का तीन गुना है. आंकड़ों के अनुसार, हालांकि इस समय महिलाओं, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) वर्ग को पायलट प्रशिक्षण के लिए प्रेरित करने के लिए सरकार द्वारा कोई विशेष कार्यक्रम नहीं है. रिपोर्ट के अनुसार, देश में विभिन्न उड़ान कंपनियों के साथ 67 प्रवासी पायलट भी काम कर रहे हैं. भारत में अनुसूचित विभिन्न एयरलाइन कंपनियों से मिले आंकड़ों के अनुसार, 2021 में कुल 244 पायलट भर्ती किए गए. आंकड़ों के अनुसार, देश में अगले पांच साल में प्रति वर्ष 1,000 पायलटों की जरूरत होगी. नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अनुसार, भारत में विभिन्न घरेलू उड़ानों में 67 विदेशी नागरिकों समेत लगभग 10,000 पायलट कार्यरत हैं.

4:18 AM. 24 Mar 23 4:18 AM. 24 Mar

तमिलनाडु जुआ विधानसभा में ऑनलाइन जुआ पर रोक संबंधी बिल पास

तमिलनाडु विधानसभा ने राज्यपाल आरएन रवि द्वारा पुनर्विचार के लिए सरकार को लौटाए गए ऑनलाइन जुए पर प्रतिबंध संबंधी विधेयक को गुरुवार को सर्वसम्मति से दोबारा पारित कर दिया. मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने लोगों की मौत होने का जिक्र करते हुए कहा कि वह भारी मन के साथ इस विधेयक को पेश कर रहे हैं. ऑनलाइन जुए में धनराशि गंवाने के बाद कई लोगों द्वारा कथित रूप से आत्महत्या किए जाने के मामले सामने आए हैं. कई विधायकों ने इस विधेयक के प्रति अपना समर्थन जताया और इसे लौटाने के लिए राज्यपाल रवि की आलोचना की.

4:18 AM. 24 Mar 23 4:18 AM. 24 Mar

मणिपुर के मोइरांग में भूकंप के झटके, तीव्रता 3.8

मणिपुर के मोइरांग में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, मोइरांग में 3.8 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए.

4:18 AM. 24 Mar 23 4:18 AM. 24 Mar

पाकिस्तान में आटे के लिए चली गोली, दो की मौत

पाकिस्तान में खैबर पख्तून में मुफ्त आटा वितरण केंद्र पर आटे के लिए गोली चली, जिससे दो लोगों की मौत गई.

4:18 AM. 24 Mar 23 4:18 AM. 24 Mar

ईवीएम मुद्दे पर शरद पवार के घर पर बैठक

ईवीएम के मुद्दे पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) शरद पवार के घर पर विपक्ष की बैठक जारी है.

4:18 AM. 24 Mar 23 4:18 AM. 24 Mar

सदन चलाने के लिए पीएम मोदी ने लोकसभा स्पीकर से भेंट की

संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की. हंगामों की वजह से दोनों सदनों की कार्यवाही में गतिरोध बना हुआ हे.

4:18 AM. 24 Mar 23 4:18 AM. 24 Mar

कुरुक्षेत्र के उस घर सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जहां अमृतपाल ठहरा था

समाचार एजेंसी एएनआई ने ट्विटर पर हरियाणा के कुरुक्षेत्र में उस घर के पास का सीसीटीवी फुटेज जारी किया है, जहां अमृतपाल सिंह 19 मार्च की रात रुके थे. पंजाब के आईजीपी का कहना है कि अमृतपाल सिंह 19 तारीख की रात यहां रुके और अगले दिन चले गए. इस सिलसिले में एक महिला बलजीत कौर को गिरफ्तार किया गया है.

4:18 AM. 24 Mar 23 4:18 AM. 24 Mar

राहुल गांधी की सजा के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में यूथ कांग्रेस का मार्च

तिरुवनंतपुरम : राहुल गांधी के खिलाफ सूरत कोर्ट के फैसले के खिलाफ यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राजभवन तक विरोध मार्च निकाला. सूरत जिला अदालत ने उन्हें उनके ‘मोदी सरनेम’ टिप्पणी पर उनके खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि के मामले में दोषी ठहराया. बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी.

4:18 AM. 24 Mar 23 4:18 AM. 24 Mar

पंजाब में अमृतपाल सिंह का गनमैन गिरफ्तार

पंजाब : खन्ना के डीएसपी हरसिमरत सिंह ने गुरुवार को कहा कि तजिंदर सिंह गिल के रूप में पहचाने गए व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. वह अमृतपाल सिंह के साथ गनमैन का काम करता था. सोशल मीडिया पर हथियार लिए उनकी तरह-तरह की तस्वीरें देखी जा सकती हैं. जब रिकॉर्ड चेक किया गया तो पता चला कि उसके पास बंदूक का लाइसेंस नहीं था. उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी. वह अजनाला कांड में भी शामिल था. आगे की जांच चल रही है.

8:15 PM. 23 Mar 23 8:15 PM. 23 Mar

छत्तीसगढ़ : सुकमा में मुठभेड़, 5 नक्सली गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ से एक बड़ी खबर आ रही है. सूबे के सुकमा के कोट्टालेंद्र थाना क्षेत्र के कोंटा थाना क्षेत्र के जंगलों में मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ के बाद कुल 5 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है और 4-5 घायल हुए हैं. इस बात की जानकारी सुकमा के एसपी सुनील शर्मा ने दी है.

7:40 PM. 23 Mar 23 7:40 PM. 23 Mar

तेलंगाना में कई कांग्रेसी नेता हाउस अरेस्ट

टीपीसीसी अध्यक्ष रेवंत रेड्डी के आज एसआईटी के सामने पेश होने के कारण कांग्रेस के कई नेता नजरबंद हैं. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हनुमंत राव, पूर्व सांसद मल्लू रवि, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता राव, एनएसयूआई हैदराबाद के अध्यक्ष मोथा रोहित और कई अन्य नजरबंद हैं.

7:40 PM. 23 Mar 23 7:40 PM. 23 Mar

अमृतपाल सिंह की तलाश जारी, पंजाब में नंटरनेट सेवा शुक्रवार दोपहर दो बजे तक सेवाएं निलंबित

अमृतपाल सिंह मामला: पंजाब के तरन तारन, फिरोजपुर जिलों में शुक्रवार दोपहर तक मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित रहेंगी.

7:40 PM. 23 Mar 23 7:40 PM. 23 Mar

अदाणी मामले में जेपीसी जांच की मांग को लेकर संसद में विपक्ष का प्रदर्शन

अदाणी ग्रुप के मामले में जेपीसी जांच की मांग को लेकर विपक्षी सांसदों ने संसद के गेट नंबर 1 और बाहर विरोध प्रदर्शन किया.

7:40 PM. 23 Mar 23 7:40 PM. 23 Mar

सीपी जोशी बनाये गये राजस्थान बीजेपी के अध्यक्ष, इन राज्यों के भी बदले गये प्रदेश अध्यक्ष

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सीपी जोशी को राजस्थान का पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बनाया. जबकि मनमोहन सामल को ओडिशा का और वीरेंद्र सचदेवा को दिल्ली भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया. जबकि सम्राट चौधरी को बिहार बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया है.

7:40 PM. 23 Mar 23 7:40 PM. 23 Mar

राहुल गांधी जो भी बोलते हैं उससे सिर्फ नुकसान ही होता है : किरेन रिजिजू

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, राहुल गांधी जो भी बोलते हैं उससे सिर्फ नुकसान ही होता है. उनकी पार्टी को तो नुकसान होता ही है, ये देश के लिए भी अच्छा नहीं है. कांग्रेस के कुछ नेताओं ने आज भी मुझे बताया कि राहुल गांधी के रवैये से सब खराब हो गया. उनकी पार्टी भी डूब रही है.

4:37 PM. 23 Mar 23 4:37 PM. 23 Mar

राहुल गांधी दोषी करार

मोदी सरनेम विवाद में सूरत कोर्ट ने फैसला सुना दिया है. कोर्ट ने राहुल गांधी को इस मामले में दोषी करार दिया है. सूरत कोर्ट में सुनवाई अभी भी जारी है. सजा का एलान अभी नहीं हुआ है. यह मामला 2019 का है जब राहुल ने मोदी सरनेम पर दिया था विवादित बयान.

4:04 PM. 23 Mar 23 4:04 PM. 23 Mar

फ्लाइट में शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में दो यात्रियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने बताया, दुबई से मुंबई जा रहे दो यात्रियों को कथित तौर पर शराब के नशे में फ्लाइट में हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. इंडिगो की ओर से शिकायत मिलने के बाद एफआईआर दर्ज की गई थी. गिरफ्तार यात्रियों के नाम दत्तात्रेय बापरडेकर और जॉन जॉर्ज डिसूजा हैं.

4:04 PM. 23 Mar 23 4:04 PM. 23 Mar

विशाखापत्तनम में गिरी तीन मंजिला इमारत, 3 लोगों की मौत, कई घायल

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में समाहरणालय के पास रामजोगी पेटा में तीन मंजिला इमारत गिरने से तीन लोगों की मौत हो गयी है. जबकि कई लोग घायल हो गए. सीपी सी श्रीकांत ने बताया, बीती आधी रात इमारत गिरने की घटना की सूचना मिली थी. पुलिस ने 6 लोगों को बचाया, जबकि 3 ने दम तोड़ दिया, जिसमें 2 बच्चे भी शामिल हैं. प्रथम दृष्टया साक्ष्य से पता चलता है कि पड़ोसी ने बगल की जमीन को नींव के लिए खोदा था, जिससे इस मकान की नींव कमजोर हो गई थी. कल भी वह बगल की जमीन में बोरवेल खुदवा रहा था। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है.

4:04 PM. 23 Mar 23 4:04 PM. 23 Mar

एनआईए ने आतंकी लिंक मामले में नागपुर में चलाया सर्च ऑपरेशन

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आतंकी लिंक वाले एक मामले की जांच में नागपुर में तीन स्थानों पर तलाशी ली है.

4:04 PM. 23 Mar 23 4:04 PM. 23 Mar

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ आज सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ करेंगे बैठक

राज्यसभा के व्यवस्थित कामकाज को सुरक्षित रखने पर विचार-विमर्श करने के लिए आज सुबह 10 बजे राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के साथ राजनीतिक दलों के फ्लोर नेताओं की बैठक उनके कक्ष में होने वाली है.

4:04 PM. 23 Mar 23 4:04 PM. 23 Mar

लोकसभा में आज पारित होंगे कई महत्वपूर्ण विधेयक, भाजपा ने सदन में उपस्थिती के लिए जारी किया व्हिप

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित कराने के लिए अपने सभी लोकसभा सांसदों को आज सदन में उपस्थित रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है.

4:04 PM. 23 Mar 23 4:04 PM. 23 Mar

सूरत दौरे पर रवाना हुए राहुल गांधी, मोदी सरनेम वाली टिप्पणी मामले में फैसला आज

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सूरत दौरे पर रवाना हो चुके हैं. सूरत की जिला अदालत उनके कथित ‘मोदी सरनेम’ टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि के मामले में आदेश पारित कर सकती है.

4:04 PM. 23 Mar 23 4:04 PM. 23 Mar

आज भुवनेश्वर में मिलेंगे ममता बनर्जी और नवीन पटनायक

लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी राजनीतिक पार्टियों ने शुरू कर दी है. इसी सिलसिले में आज भुवनेश्वर में बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सीएम नवीन पटनायक से मुलाकात करेंगी.

4:04 PM. 23 Mar 23 4:04 PM. 23 Mar

संयुक्त राज्य में खालिस्तानियों ने फिर किया प्रदर्शन

संयुक्त राज्य में खालिस्तान के झंडे लहराते प्रदर्शनकारी बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास के बाहर एकत्र हुए. मौके पर मौजूद वर्दीधारी पुलिस अधिकारियों के साथ प्रदर्शनकारियों को सड़क पर भारी बैरिकेडिंग कर दिया गया था.

4:04 PM. 23 Mar 23 4:04 PM. 23 Mar

मोदी सरनेम वाले राहुल गांधी के बयान पर फैसला आज

मोदी सरनेम वाले राहुल गांधी के बयान पर सूरत कोर्ट आज फैसला सुनाएगी.

12:48 PM. 23 Mar 23 12:48 PM. 23 Mar

मोदी पोस्टर को लेकर आज जंतर-मंतर में प्रदर्शन करेगी AAP

दिल्ली में पीएम मोदी के खिलाफ पोस्टर विवाद में सियासी सरर्मी तेज हो गयी है. पोस्टर मामले में पुलिस कार्रवाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी आज जंतर-मंतर में प्रदर्शन करेगी. इस प्रदर्शन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी शामिल होंगे.

मुख्य बातें

Breaking News Live updates: दिल्ली में पीएम मोदी के खिलाफ पोस्टर विवाद में सियासी सरगर्मी तेज हो गयी है. पोस्टर मामले में पुलिस कार्रवाई के खिलाफ आम आदमी पार्टी आज जंतर-मंतर में प्रदर्शन करेगी. इस प्रदर्शन में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान भी शामिल होंगे. मोदी सरनेम वाले राहुल गांधी के बयान पर सूरत कोर्ट ने कांग्रेस सांसद को दो साल की सजा सुना दी है. देश-विदेश की खबरों के लिए बने रहें प्रभातखबर के साथ.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >