Breaking News Live: अमित शाह ने कहा-चुनाव आयोग ने दूध का दूध पानी का पानी कर दिया

Breaking News Live updates: जीएसटी परिषद की बैठक के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि जीएसटी क्षतिपूर्ति उपकर के समूचे बकाया को जारी किया जाएगा. महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मानपाड़ा इलाके में हैप्पी वैली सोसाइटी में 46 वर्षीय डॉक्टर पवन लक्ष्मण साबले ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. मौके से सुसाइड नोट बरामद किया गया है. जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में श्रद्धालुओं को लेकर शिव खोड़ी मंदिर जा रही बस शनिवार को सड़क से फिसल कर खड्ड में गिर गई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए.

Live Updates
3:13 AM. 19 Feb 23 9:43 PM. 18 Feb

अमित शाह ने कहा-चुनाव आयोग ने दूध का दूध पानी का पानी कर दिया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुणे में कहा कि कल चुनाव आयोग ने दूध का दूध पानी का पानी कर दिया. यहां एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मोदी @20 पुस्तक के मराठी संस्करण का आज विमोचन हुआ है. इस देश के लोकतंत्र को कैसे सफल बनाया जा सकता है, कैसे बनाया गया इसकी अगर कहानी पढ़नी है तो मोदी @20 पुस्तक को जरूर पढ़िए.

2:51 AM. 19 Feb 23 9:21 PM. 18 Feb

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने रियल एस्टेट विजन 2030 का अनावरण किया

तमिलनाडु में लगभग 49 प्रतिशत आबादी शहरी क्षेत्रों में रहती है. परिवारों और वाणिज्यिक उद्देश्यों हेतु हमेशा बढ़ने वाली जरूरतों को देखते हुए राज्य सरकार बदलती जरूरतें पूरी करने के लिए कदम उठा रही है. मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शनिवार को यह बात कही. उन्होंने कहा कि सरकार परियोजनाओं के लिए त्वरित मंजूरी देने के लिए प्रतिबद्ध है और नए उपग्रह नगर स्थापित करने की योजना बना रही है.

2:51 AM. 19 Feb 23 9:21 PM. 18 Feb

हैप्पी वैली सोसाइटी में डॉक्टर ने की आत्महत्या, मौके से सुसाइड नोट बरामद

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मानपाड़ा इलाके में हैप्पी वैली सोसाइटी में 46 वर्षीय डॉक्टर पवन लक्ष्मण साबले ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. मौके से सुसाइड नोट बरामद किया गया है. मृतक मुंबई के परेल इलाके में केईएम अस्पताल में प्रैक्टिस करता था. ठाणे पुलिस ने घटना की जानकारी दी.

2:51 AM. 19 Feb 23 9:21 PM. 18 Feb

जीएसटी क्षतिपूर्ति उपकर के समूचे बकाया को किया जाएगा जारी, निर्मला सीतारमण

जीएसटी परिषद की बैठक के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि जीएसटी क्षतिपूर्ति उपकर के समूचे बकाया को जारी किया जाएगा.

2:51 AM. 19 Feb 23 9:21 PM. 18 Feb

जम्मू-कश्मीर में खड्ड में गिरी बस, दो यात्रियों की मौत, 19 अन्य घायल

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में श्रद्धालुओं को लेकर शिव खोड़ी मंदिर जा रही बस शनिवार को सड़क से फिसल कर खड्ड में गिर गई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि हादसा रानसु इलाके के तरयाथ में अपराह्न करीब साढ़े बारह बजे उस समय हुआ, जब चालक ने घुमावदार रास्ते में बस पर से अपना नियंत्रण खो दिया.

2:51 AM. 19 Feb 23 9:21 PM. 18 Feb

रमेश बैस ने मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना की

महाराष्ट्र के नए राज्यपाल रमेश बैस ने आज मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना की. इससे पहले उन्होंने दिन में पद की शपथ ली.

मुख्य बातें

Breaking News Live updates: जीएसटी परिषद की बैठक के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि जीएसटी क्षतिपूर्ति उपकर के समूचे बकाया को जारी किया जाएगा. महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मानपाड़ा इलाके में हैप्पी वैली सोसाइटी में 46 वर्षीय डॉक्टर पवन लक्ष्मण साबले ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. मौके से सुसाइड नोट बरामद किया गया है. जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में श्रद्धालुओं को लेकर शिव खोड़ी मंदिर जा रही बस शनिवार को सड़क से फिसल कर खड्ड में गिर गई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >