Breaking News: लोकसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी के आवास पर बीजेपी की बड़ी बैठक

Breaking News Live Updates: देश-विदेश की पॉलिटिक्स, क्राइम समेत हर बीट की जरूरी खबरों के लेटेस्ट अपडेट देखने के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के नेशनल Live सेक्शन के साथ. देश भर के सभी राज्यों की हर छोटी-बड़ी खबरों की जानकारी और जरूरी अपडेट मिलेंगी आपको यहां सबसे पहले.

Live Updates
6:29 PM. 1 Apr 24 6:29 PM. 1 Apr

लोकसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी के आवास पर बीजेपी की बड़ी बैठक

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर बैठक चल रही है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, भाजपा महासचिव विनोद तावड़े और पार्टी के अन्य नेता मौजूद हैं.

4:53 PM. 1 Apr 24 4:53 PM. 1 Apr

कंगना रनौत ने भूतनाथ मंदिर में की पूजा

हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत ने भूतनाथ मंदिर में पूजा की. उसके बाद राज्य के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के साथ मंडी में लोगों से मुलाकात की और चाय का आनंद लिया.

2:23 PM. 1 Apr 24 2:23 PM. 1 Apr

देश की जनता इस तानाशाही का जवाब देगी, बोलीं सुनीता केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल को 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजे जाने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि उन्हें जेल क्यों भेजा गया है? देश की जनता इस तानाशाही का जवाब देगी.

1:20 PM. 1 Apr 24 1:20 PM. 1 Apr

निर्वाचन आयोग ने दिलीप घोष और सुप्रिया श्रीनेत के प्रति नाराजगी व्यक्त की

निर्वाचन आयोग ने महिलाओं की गरिमा के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां करने के लिए बीजेपी के दिलीप घोष, कांग्रेस की सुप्रिया श्रीनेत के प्रति नाराजगी व्यक्त की. आयोग ने कहा कि राजनीतिक दलों के प्रमुखों को किसी भी अपमानजनक टिप्पणी के लिए अपने नेताओं के आचरण पर नजर रखनी चाहिए और उन्हें संवेदनशील बनाना चाहिए.

12:10 PM. 1 Apr 24 12:10 PM. 1 Apr

टैक्स नोटिस के संबंध में कांग्रेस के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करेगा इनकम टैक्स डिपार्टमेंट

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि वह लोकसभा चुनावों के मद्देनजर 3,500 करोड़ रुपये के टैक्स मांग नोटिस के संबंध में कांग्रेस के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करेगा. कोर्ट ने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता का बयान दर्ज किया और टैक्स मांग के खिलाफ कांग्रेस की याचिका की सुनवाई जुलाई 2024 तक के लिए स्थगित कर दी.

11:58 AM. 1 Apr 24 11:58 AM. 1 Apr

बीजेपी मुख्यालय में घोषणा पत्र समिति की बैठक जारी

दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में बीजेपी की घोषणा पत्र समिति की बैठक शुरू हो चुकी है.

11:15 AM. 1 Apr 24 11:15 AM. 1 Apr

सुप्रीम कोर्ट ने केरल सरकार के मामले को पांच न्यायाधीशों वाली संविधान पीठ के पास भेजा

सुप्रीम कोर्ट ने शुद्ध ऋण की सीमा का मुद्दा उठाने वाले केरल सरकार के मामले को पांच न्यायाधीशों वाली संविधान पीठ के पास भेज दिया है.

10:36 AM. 1 Apr 24 10:36 AM. 1 Apr

राऊज एवेन्यू कोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई, ईडी हिरासत समाप्त होने के बाद केरीजवाल की आज होगी पेशी

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. आज दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद कोर्ट में पेश किया जाना है.

9:48 AM. 1 Apr 24 9:48 AM. 1 Apr

कच्चातिवु को साल 1974 में श्रीलंका को दिया गया, बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर

विदेश मंत्री और बीजेपी नेता डॉ. एस जयशंकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि साल 1974 में, भारत और श्रीलंका ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए. दोनों देशों ने एक समुद्री सीमा खींची और समुद्री सीमा खींचने में कच्चातिवु को सीमा के श्रीलंकाई पक्ष पर रख दिया गया.

9:30 AM. 1 Apr 24 9:30 AM. 1 Apr

कच्चातिवु को साल 1974 में श्रीलंका को दिया गया, बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर

विदेश मंत्री और बीजेपी नेता डॉ. एस जयशंकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि साल 1974 में, भारत और श्रीलंका ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए. दोनों देशों ने एक समुद्री सीमा खींची और समुद्री सीमा खींचने में कच्चातिवु को सीमा के श्रीलंकाई पक्ष पर रख दिया गया.

8:52 AM. 1 Apr 24 8:52 AM. 1 Apr

असदुद्दीन ओवैसी ने मुख्तार अंसारी के परिवार से मुलाकात की

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने गाजीपुर के मोहम्मदाबाद में गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी के परिवार से मुलाकात की जिसकी तस्वीर सामने आई है.

7:59 AM. 1 Apr 24 7:59 AM. 1 Apr

अरविंद केजरीवाल की ईडी की रिमांड आज होगी खत्म

शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल की ईडी की रिमांड आज खत्म हो रही है. उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा.

7:54 AM. 1 Apr 24 7:54 AM. 1 Apr

पीए मोदी के समर्थन में अटलांटा में एक कार रैली का आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में बीजेपी के प्रवासी समर्थकों ने अटलांटा में एक कार रैली का आयोजन किया जिसका वीडियो सामने आया है. इसे न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. इस रैली में करीब 150 कारों ने भाग लिया. सभी कारें बीजेपी और भारतीय झंडों से सजी हुई नजर आ रही है. ‘अबकी बार 400 पार’, ‘मैं हूं मोदी परिवार’ लिखी तख्तियां लोग पकड़े वीडियो में नजर आ रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >