PM Modi Brunei Visit: ब्रुनेई पहुंचते ही पीएम मोदी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले प्रधानमंत्री बने

PM Modi Brunei Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दो देशों की अपनी यात्रा के पहले चरण के तहत ब्रुनेई पहुंचे. यहां पहुंचते ही उन्होंने इतिहास रच डाला. मोदी की ब्रुनेई यात्रा भारत के प्रधानमंत्री की उस देश की पहली द्विपक्षीय यात्रा है.

PM Modi Brunei Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रुनेई दारुस्सलाम जैसे पहुंचे क्राउन प्रिंस हाजी अल-मुहतादी बिल्लाह ने उनका स्वागत किया. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ट्वीट किया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का क्राउन प्रिंस हिज रॉयल हाइनेस प्रिंस हाजी अल-मुहतादी बिल्लाह ने गर्मजोशी से स्वागत किया. यह यात्रा विशेष है क्योंकि यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली द्विपक्षीय यात्रा है और यह ऐसे समय हो रही है जब दोनों देश इस वर्ष राजनयिक संबंधों की स्थापना के 40 वर्ष पूरे होने का जश्न मना रहे हैं.

बंदर सेरी बेगवान पहुंचे पीएम मोदी

विदेश मंत्रालय ने बताया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महामहिम सुल्तान हाजी हसनल बोल्किया के निमंत्रण पर आधिकारिक यात्रा पर बंदर सेरी बेगवान पहुंचे. बंदर सेरी बेगवान पहुंचने पर प्रधानमंत्री का औपचारिक स्वागत किया गया और ब्रुनेई के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री कार्यालय में वरिष्ठ मंत्री, महामहिम राजकुमार हाजी अल-मुहतादी बिल्लाह ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.

पीएम मोदी के ब्रुनेई यात्रा से भारत को क्या मिलेगा

विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस यात्रा से ब्रुनेई के साथ रक्षा सहयोग, व्यापार और निवेश, ऊर्जा, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य सहयोग, क्षमता निर्माण, संस्कृति के साथ-साथ लोगों के बीच आदान-प्रदान सहित सभी मौजूदा क्षेत्रों में हमारा सहयोग और मजबूत होगा.

ब्रुनेई में पीएम मोदी को बच्ची ने भेंट की स्केच

ब्रुनेई पहुंचते ही प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की. इस दौरान एक बच्ची से उन्होंने बातचीत की. बच्ची ने पीएम मोदी को उनका स्केच भेंट किया, जिसपर प्रधानमंत्री ने अपना ऑटोग्राफ दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >