Monsoon 2022 Tracker: झारखंड,बिहार सहित इन राज्यों में इस दिन पहुंचेगा मानसून, होगी झमाझम बारिश

आईएमडी की वेबसाइट के अनुसार झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और ओड़िशा में 15 जून तक मानसून के प्रवेश की उम्मीद की जा रही है. पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी जिलों में दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की संभावना के कारण लू से राहत मिलने की उम्मीद है. कोलकाता और इसके आसपास के जिलों में बारिश हुई भी.

Monsoon 2022 गर्मी से परेशान लोगों को बहुत जल्द राहत मिलने वाली है. देश में केरल के रास्ते मानसून की एंट्री हो चुकी है, अब धीरे-धीरे पूरे देश में मानसून का प्रवेश होगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार पूर्वोत्तर राज्यों में मानसून आने के कारण मणिपुर, नगालैंड, मेघालय एवं मिजोरम में अगले तीन दिन में और असम एवं अरुणाचल प्रदेश में अगले पांच दिन में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जतायी जा रही है. देश के अन्य राज्यों में भी मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है, बस लोगों को मानसून का इंतजार है. तो हम यहां आपको बताने वाले हैं कि देश अलग-अलग राज्यों में मानसून का आगमन कब हो सकता है.

बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ में इस दिन पहुंचेगा मानसून

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के वेबसाइट के अनुसार झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और ओड़िशा में 15 जून तक मानसून के प्रवेश की उम्मीद की जा रही है. इसके अलावा मध्य प्रदेश और गुजरात के कुछ हिस्सों में भी 15 जून तक मानसून के आगमन की संभावना जतायी जा रही है.

उत्तरी पश्चिम बंगाल में 13 जून तक भारी बारिश होने की संभावना

पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी जिलों में दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की संभावना के कारण लू से राहत मिलने की उम्मीद है. कोलकाता और इसके आसपास के जिलों में बारिश हुई भी.

Also Read: Jharkhand Monsoon 2023: झारखंड में 15 जून को दस्तक देगा मानसून, संताल परगना के रास्ते करेगा प्रवेश

मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में इस दिन होगा मानसून का आगमन

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान के कुछ हिस्सों में 20 जून को मानसून के आगमन की संभावना जतायी जा रही है. हालांकि मौसम विभाग के वेबसाइट के अनुसार उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और गुजरात के कुछ हिस्सों में मानसून 25 जून तक पहुंचने की उम्मीद की जा रही है.

पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में इस दिन होगा मानसून का आगमन

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार पंजाब,हरियाणा और राजस्थान में मानसून का आगमन 30 जून को हो सकता है. हालांकि राजस्थान के कुछ हिस्सों में 5 जुलाई तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद की जा रही है.

पिछले 150 साल में मानसून आने की तारीख में व्यापक बदलाव

मौसम विभाग के अनुसार पिछले करीब 150 साल में केरल में मानसून आने की तारीख में व्यापक बदलाव देखा गया है। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार 11 मई, 1918 को यह सामान्य तारीख से सबसे अधिक दिन पहले आया था और 18 जून, 1972 को इसमें सर्वाधिक देरी हुई थी. दक्षिण-पूर्वी मानसून ने पिछले साल 29 मई को, 2021 में तीन जून को, 2020 में एक जून को, 2019 में आठ जून को और 2018 में 29 मई को केरल में दस्तक दी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >