Mob Lynching: ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ नारा लगाने पर भीड़ ने व्यक्ति को पीट-पीटकर मार डाला, 15 गिरफ्तार

Mob Lynching: कर्नाटक के मंगलुरु शहर के बाहरी इलाके से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने पर भिड़ ने एक व्यक्ति को पीट-पीटकर मार डाला. इस मामले में पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

Mob Lynching: कर्नाटक के मंगलुरु में क्रिकेट मैच के दौरान हुए विवाद में एक व्यक्ति की कथित तौर पर कुछ लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी, जिसके बाद 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. राज्य के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने इस घटना को ‘भीड़ द्वारा हत्या’ करार दिया और कहा कि उन्हें अभी तक रिपोर्ट नहीं मिली है, लेकिन उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले को बहुत गंभीरता से लिया जाएगा. उन्होंने बताया कि जब स्थानीय स्तर पर क्रिकेट मैच चल रहा था तो उस व्यक्ति ने कथित तौर पर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए.

27 अप्रैल की है घटना

पुलिस ने बताया कि मंगलुरु शहर के बाहरी इलाके कुडुपु गांव में भात्रा कल्लुर्ती मंदिर के पास 27 अप्रैल को दोपहर करीब तीन बजे यह घटना हुई. उन्होंने बताया कि मृतक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है. उस पर कथित तौर पर लाठी से हमला किया गया, जिसके कारण उसे कई चोट पहुंचीं और अंदरूनी रक्तस्राव हुआ. अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया.

पोस्टमार्टम में चोट पहुंचने और इलाज के अभाव में मौत की पुष्टि

मंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त अनुपम अग्रवाल ने कहा, “मंदिर परिसर के पास शव मिलने के बाद पुलिस ने शुरु में इस घटना के संबंध में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया और जांच शुरू की. 28 अप्रैल को किए गए पोस्टमार्टम से पुष्टि हुई कि कई चोट पहुंचने और इलाज के अभाव के कारण उसकी मौत हुई थी.” उन्होंने बताया कि एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर मंगलुरु ग्रामीण पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 103(2) (पांच या अधिक व्यक्तियों के समूह द्वारा हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है. अधिकारी ने बताया कि इस मामले में अब तक 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और पुलिस कम से कम 10 और लोगों की तलाश कर रही है.

मुख्य आरोपी की पहचान कुडुपु निवासी सचिन के रूप में हुई

पुलिस आयुक्त ने कहा, “इस मामले के मुख्य आरोपी की पहचान कुडुपु निवासी सचिन के रूप में हुई है. वह पहले से ही हमारी हिरासत में है. इस मामले में लगाई गई धारा बहुत कठोर है, यदि आरोप सिद्ध हो जाता है तो आरोपी को व्यक्तिगत रूप से या समूह के रूप में आजीवन कारावास और यहां तक ​​कि मृत्युदंड की भी सजा सुनाई जा सकती है.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >