Maharashtra Election Result: सना मलिक ने अणुशक्ति नगर से अभिनेत्री स्वरा भास्कर के पति फहाद को हराया

Maharashtra election Anushakti Nagar seat Result: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के हॉट सीट अणुशक्ति नगर से सना मलिक ने फहाद अहमद को हराया.

Maharashtra election Anushakti Nagar seat Result: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अणुशक्ति नगर सीट से NCP अजित पवार गुट की उम्मीदवार सना मलिक ने फहाद अहमद को हराया. सना को कुल 49341 मिले. उन्होंने फहाद को 3378 वोट के अंतर से हराया. इस सीट को महाराष्ट्र का सबसे हॉट सीट माना जा रहा था. NCP शरद पवार गुट के उम्मीदवार फहाद अहमद अभिनेत्री स्वरा भास्कर के पति हैं. जबकि सना मलिक नवाब मलिक की बेटी हैं.

सना और फहाद के बीच हुई कांटे की टक्कर

महाराष्ट्र के अणुशक्ति नगर सीट पर सना और फहाद के बीच कांटे की टक्कर हुई. शुरुआत में सना ने शानदार बढ़त बनाई थी. लेकिन बाद में एनसीपी शरद गुट के उम्मीदवार फहाद ने शानदार वापसी की थी. लेकिन सना ने निर्णाय बढ़त बनाते हुए बेहतरीन जीत दर्ज की.

Also Read: Maharashtra Election Result: मानखुर्द शिवाजीनगर से क्या जीत का चौका लगाएंगे अबू आजमी? चार के बीच कड़ा मुकाबला

अणुशक्ति नगर सीट क्यों है हॉट सीट

महाराष्ट्र विधानसभा में अणुशक्ति नगर सीट हॉट सीट के रूप बन चुका है. यहां नवाब मलिक का दबदबा रहा है. वो कई बार यहां से चुनाव जीत चुके हैं. मनी लॉन्ड्रिं मामले में जेल जाने के बाद, जब वो रिहा होकर बाहर आए तो एनसीपी अजित पवार गुट में शामिल हो गए. मौजूदा सीट से इस बार एनसीपी ने उनकी बेटी सना को मैदान में उतारा. दूसरी ओर अभिनेत्री स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद को शरद पवार ने अपनी पार्टी से टिकट दिया और चुनाव को रोमांचक बना दिया. फहाद पहले समाजवादी पार्टी में थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >