Mahadev Betting App: महादेव बेटिंग ऐप का मालिक डिटेन, इंटरपोल ने दुबई में पकड़ा

Mahadev Betting App: महादेव बेटिंग ऐप मामले में भारतीय एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है. केस में मास्टरमाइंड और कंपनी के मालिक सौरभ चंद्राकर को इंटरपोल ने दुबई में हिरासत में लिया है.

Mahadev Betting App: महादेव बेटिंग ऐप केस से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. सूत्रों के हवाले से मीडिया में खबर है कि बेटिंग ऐप के मालिक सौरभ चंद्राकर को इंटरपोल ने डिटेन कर लिया है. इसके बाद उसे भारत वापस लाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है. खबरों की मानें तो जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम महादेव ऐप के मालिक को एक हफ्ते के अंदर भारत लेकर आ सकती है.

रिपोर्ट के अनुसार, इंटरपोल ने सीबीआई को इस संबंध में सूचित किया है. मामले में ईडी रेड कॉर्नर नोटिस पहले ही जारी कर चुकी है. महादेव ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर का डी कंपनी (दाऊद इब्राहिम) से भी कनेक्शन की खबरें आ चुकीं हैं. देश के कई राज्यों में महादेव ऐप के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं. जांच एजेंसी ईडी में भी ऐप को लेकर शिकायत दर्ज की गई है.

Read Also : Mahadev Betting App: महादेव सट्टेबाजी ऐप मामला, छत्तीसगढ़ सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की

इससे पहले दिसंबर 2023 को भी सौरभ चंद्राकर को दुबई में हिरासत में लिया गया था. इसके बाद उसे ‘घर में नजरबंद’ किया गया था.

Mahadev Betting App Block: केंद्र सरकार ने महादेव बेटिंग ऐप को किया था ब्लॉक

केंद्र की मोदी सरकार ने 5 नवंबर 2023 को महादेव बेटिंग ऐप सहित अवैध सट्टेबाजी वाले 22 ऐप और वेबसाइटों को ब्लॉक किया था. जांच एजेंसी ईडी की सिफारिशों के बाद इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी अधिनियम की धारा 69ए के तहत आदेश सरकार की ओर से जारी किए गए थे.

Mahadev Betting App Updates : महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप में आया भूपेश बघेल का नाम

महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप की बात करें तो मामला तब सुर्खियों में आया था, जब जांच एजेंसी ईडी ने दावा किया कि उसने एक ‘कैश कूरियर’ के ईमेल स्टेटमेंट को रिकॉर्ड किया है. इसमें खुलासा हुआ है कि छत्तीसगढ़ के तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यूएई में स्थित ऐप प्रमोटरों से कथित तौर पर 508 करोड़ रुपये लिए थे. हालांकि, भूपेश बघेल की ओर से सारे आरोपों को खारिज किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >