Maha Kumbh Special Train : महाकुंभ के लिए तीन स्पेशल ट्रेन, नहीं लगेगा किराया, खाना भी फ्री

Maha Kumbh Special Train : महाकुंभ के लिए गोवा से प्रयागराज के लिए तीन स्पेशल ट्रेन खुलने वाली है. तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए ये ट्रेन चलेंगी.

Maha Kumbh Special Train : गोवा सरकार ने महाकुंभ के लिए तीन स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है. मेले में भाग लेने के उद्देश्य से श्रद्धालुओं को फ्री यात्रा कराने के लिए तटीय राज्य गोवा से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज तक तीन स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है. मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने इस संबंध में जानकारी दी है. पहली ट्रेन छह फरवरी को सुबह आठ बजे दक्षिण गोवा के मडगांव रेलवे स्टेशन से रवाना होगी. उन्होंने बताया कि अन्य दो ट्रेनें 13 और 21 फरवरी को मडगांव से प्रयागराज के लिए रवाना की जाएगी.

प्रत्येक ट्रेन केवल गोवा से प्रयागराज के बीच संचालित की जाएगी. इसमें करीब 1,000 यात्री सफर कर सकेंगे. राज्य के समाज कल्याण मंत्री सुभाष फल देसाई ने कहा कि यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों को फ्री में भोजन और ट्रेन यात्रा की सुविधा दी जाएगी. उन्होंने कहा, ”ये ट्रेनें 34 घंटे की यात्रा के बाद प्रयागराज पहुंचेंगी.” मंत्री ने कहा कि प्रयागराज पहुंचने के बाद तीर्थयात्रियों को अपने ठहरने और भोजन की व्यवस्था स्वयं करनी होगी.

कौन कर सकेंगे ‘मुख्यमंत्री देव दर्शन योजना’ तहत यात्रा

मंत्री सुभाष फल देसाई ने कहा कि तीर्थयात्रियों को प्रयागराज पहुंचने के 24 घंटे के भीतर लौटने के लिए ट्रेन में सवार होना होगा. उन्होंने बताया कि ये ट्रेनें ‘मुख्यमंत्री देव दर्शन योजना’ के तहत चलाई जा रही हैं. 18 से 60 वर्ष की आयु के ऐसे यात्री, जिन्हें कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या नहीं है, वे इन ट्रेनों में यात्रा के लिए पात्र होंगे.

महाकुंभ के लिए झारखंड से स्पेशल ट्रेन

महाकुंभ के लिए झारखंड से भी स्पेशल ट्रेन चल रही है. खासकर रांची से प्रयागराज जाने वालों के लिए रेलवे ने अच्छी खबर दी है. दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी ने कहा कि महाकुंभ मेला 2025 के अवसर पर ट्रेनों मे अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 08067/08068 रांची-टुंडला-रांची अतिरिक्त कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन चलायी जायेगी.

महाकुंभ 2025 कब तक चलेगा

महाकुंभ 2025, पौष पूर्णिमा के दिन 13 जनवरी को शुरू हुआ है. यह 26 फरवरी को महाशिवरात्रि तक चलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >