270 यात्रियों को लेकर उड़ा विमान, अचानक हवा में लगाने लगा चक्कर, मच गई हलचल

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लंदन जा रही Virgin Atlantic की फ्लाइट को अचानक इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. जानें इमरजेंसी लैंडिंग की वजह क्या थी.

लंदन जा रही Virgin Atlantic की फ्लाइट में अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद विमान को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. हादसे की खबर से यात्रियों में चिंता बढ़ गई. Virgin Atlantic की फ्लाइट में 270 यात्री सवार थे. उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान में तकनीकी खराबी आ गई. इसके बाद पायलटों ने विमान को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई. एयरपोर्ट से जुड़े सूत्रों ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को यह जानकारी दी.

रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लाइट ने सुबह करीब 8:20 बजे बेंगलुरु एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी. उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान में तकनीकी खराबी आ गई. इसके बाद विमान को आधे घंटे से ज्यादा समय तक तुमकुरु के पास हवा में चक्कर लगाना पड़ा. स्थिति को देखते हुए चालक दल ने विमान को वापस बेंगलुरु एयरपोर्ट ले जाकर लैंड कराया.


ये भी पढ़ें: दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन फेल होने की आशंका

हवाई अड्डे के संचालक बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (बीआईएएल) के सूत्रों ने बताया कि विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को वापस बेंगलुरु लाया गया और एयरपोर्ट पर उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. सूत्रों के मुताबिक, यह फैसला किसी खतरे के कारण नहीं, बल्कि एहतियात के तौर पर लिया गया था.

सितंबर में इन दो विमानों की भी हुई इमरजेंसी लैंडिंग

  1. 1 सितंबर को इंडिगो के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई. विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना मिलते ही गोवा एयरपोर्ट पर भी इमरजेंसी घोषित कर दी गई. विमान ने सुबह 9:16 बजे गोवा के मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी. उड़ान के करीब 10 मिनट बाद 9:25 बजे इमरजेंसी घोषित की गई. इसके बाद विमान को वापस गोवा एयरपोर्ट लाया गया, जहां सुबह 9:50 बजे उसकी सुरक्षित लैंडिंग कराई गई. 
  2. 3 सितंबर को वाराणसी से दिल्ली जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में अचानक धुएं का अलार्म बजने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. स्थिति को देखते हुए पायलटों ने तुरंत विमान का रास्ता बदलकर उसे लखनऊ ले जाने का फैसला किया. विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया. फ्लाइट में 155 यात्री और क्रू सदस्य सवार थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >