Lok Sabha Election 2024: सिर्फ सत्ता पाना चाहती है बीजेपी, सोनिया गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- नफरत को दिया बढ़ावा

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार और बीजेपी पर जोरदार हमला किया है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी सिर्फ सत्ता पाना चाहती है. इसके लिए उन्होंने नफरत की राजनीति को बढ़ावा दिया है.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी दल जोर शोर से प्रचार अभियान में जुटे हैं. राजनेता ज्यादा से ज्यादा लोगों को रिझाने में लगे हैं. इस दौरान एक एक दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप भी कर रहे हैं. इसी कड़ी में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर जोरदार हमला किया है. सोनिया ने कहा है कि आज देश के हर कोने में युवाओं को बेरोजगारी का सामना करना पड़ रहा है. उनके पास नौकरी नहीं हैं. इसके अलावा महिलाओं को भी अत्याचार का सामना करना पड़ रहा है. दलितों, आदिवासियों, पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यकों को भयानक भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है.

बीजेपी पर सोनिया गांधी ने किया हमला

सोनिया गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि देश में इस तरह का माहौल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा और बीजेपी के कारण है. सोनिया गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी का ध्यान किसी भी कीमत पर सत्ता हासिल करने पर है. सोनिया ने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिए नफरत को बढ़ावा दिया है. कांग्रेस पार्टी और मैंने हमेशा सभी की प्रगति, वंचितों को न्याय और देश को मजबूत करने के लिए लड़ाई लड़ी है. कांग्रेस और भारत गठबंधन संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए समर्पित है. सोनिया गांधी ने इस दौरान लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए कांग्रेस को वोट दें और आइए मिलकर एक मजबूत और एकजुट भारत का निर्माण करें.

उज्ज्वल भविष्य के लिए कांग्रेस को वोट दें- सोनिया गांधी

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दल संविधान, लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने कांग्रेस के न्याय पत्र को लेकर कहा कि कांग्रेस के घोषणापत्र की गारंटी देश को एकजुट करने और गरीबों, युवाओं, महिलाओं, किसानों, श्रमिकों और वंचितों के लिए काम करने के लिये है. सोनिया ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र के खतरे में होने के साथ-साथ हमारे समाज के ताने-बाने के कमजोर होने से दुखी हूं. उन्होंने वोटरों से अपील की कि झूठ और नफरत फैलाने वालों को खारिज करें, सभी के उज्जवल भविष्य के लिए कांग्रेस को वोट दें.

Also Read: Today News Wrap: सीएम केजरीवाल को SC से नहीं मिली राहत, झारखंड में राहुल गांधी, पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >