Lok Sabha Election: इन राज्यसभा सांसदों के लिए बीजेपी ने बनाया है खास प्लान! कुछ केंद्रीय मंत्री भी हैं शामिल

उत्तर प्रदेश से सबसे अधिक 10 सीट राज्यसभा की खाली होने जा रही है. बीजेपी ने लोकसभा चुनाव को लेकर खास तैयारी की है. जानें लोकसभा चुनाव और राज्यसभा का कनेक्शन क्या है.

लोकसभा चुनाव की तैयारी बीजेपी ने शुरू कर दी है. इस बीच एक खबर राज्यसभा से आ रही है जि सकह चर्चा इन दिनों जोरों पर चल रही है. दरअसल, बीजेपी के साठ राज्यसभा सांसद जिसमें नौ केंद्रीय मंत्री के पद पर हैं, उनका कार्यकाल इस साल समाप्त हो रहा है. ऐसी खबर है कि बीजेपी इन्हें लोकसभा चुनाव में उतार सकती है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मडाविया का कार्यकाल अप्रैल में पूरा हो रहा है. इनके साथ-साथ पूर्व पीएम मनमोहन सिंह सहित 57 नेता अप्रैल में अपना कार्यकाल पूरा करने जा रहे हैं.

किस राज्य में कितनी सीट होगी खाली

उत्तर प्रदेश से सबसे अधिक 10 सीट राज्यसभा की खाली होगी. इसके बाद महाराष्ट्र और बिहार (छह सीट) की सीट खाली होगी. साथ ही मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल (पांच सीट) के अलावा कर्नाटक और गुजरात (चार सीट), ओडिशा, तेलंगाना, केरल और आंध्र प्रदेश (तीन) की सीटें भी खाली होंगी. झारखंड और राजस्थान (दो-दो), उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और छत्तीसगढ़ (एक-एक) से भी राज्यसभा सीट खाली होगी. यही नहीं चार मनोनीत सदस्यों की भी जुलाई में विदाई हो रही है.

कर्नाटक और तेलंगाना से कांग्रेस भेजेगी उम्मीदवार

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की बात करें तो उनको अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश से बाहर सीट तलाशनी होगी क्योंकि वहां कांग्रेस का कब्जा है. कांग्रेस की बात करें तो वह कर्नाटक और तेलंगाना से अपने उम्मीदवारों को राज्यसभा भेज सकती है, जहां वह पिछले साल सत्ता में आई थी. कांग्रेस तेलंगाना से कम से कम दो उम्मीदवारों को राज्यसभा भेज सकती है.

Also Read: अयोध्या राम मंदिर के मुख्य पुजारी ने लोकसभा चुनाव 2024 पर कर दी बड़ी भविष्यवाणी, प्राण प्रतिष्ठा को बताया शुभ

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी बीजेपी

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव से पहले एक ओर जहां विपक्षी दलों के गठबंधन (I-N-D-I-A) में सीट शेयरिंग को लेकर बयानों को दौर जारी है. वहीं बीजेपी चुनाव की तैयारियों में बहुत आगे निकलती नजर आ रही है. बीजेपी पहले से ही अपने संगठन को मजबूत करने में जुट चुकी है. केंद्रीय नेतृत्व से इशारा मिलने के बाद जमीन स्तर पर भी बीजेपी कार्यकर्ता अपने काम को तेज कर देंगे. मीडिया में जो खबर चल रही है उसके अनुसार, आचार संहिता लागू होने से पहले ही बीजेपी अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर सकती है.

Also Read: 2024 लोकसभा चुनाव से पहले डरी कांग्रेस! दिग्विजय सिंह ने अलापा पुराना राग, जानें क्या कहा
Also Read: बिना किसी देरी के I-N-D-I-A गठबंधन के अन्य दल से सीट शेयरिंग पर बात करेगी कांग्रेस, यहां फंस सकता है पेंच

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >