Lockdown in Pakistan: लॉकडाउन के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर का इस्लामाबाद दौरा, महज इतने घंटे तक ही पाकिस्तान में रहेंगे

Lockdown in Pakistan: शंघाई सहयोग संगठन सम्मेलन में हिस्सा लेने विदेश मंत्री एस जयशंकर इस्लामाबाद पहुंच गए हैं. भारत-पाक के बीच खटास भरे रिश्तों के बीच 9 साल बाद किसी भारतीय विदेश मंत्री का पाकिस्तान दौरा है.

Lockdown in Pakistan: कड़े लॉकडाउन के बीच भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर पाकिस्तान पहुंच गए हैं. बीते नौ साल में यह पहली बार है जब भारत का कोई विदेश मंत्री पाकिस्तान की यात्रा पर गया है. विदेश मंत्री जयशंकर एससीओ की बैठक में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद गए हैं. इस बार एससीओ सम्मेलन की अध्यक्षता पाकिस्तान कर रहा है. इस कारण सदस्य देश बैठक में हिस्सा लेने पाकिस्तान पहुंचे हैं. इस्लामाबाद में एससीओ शासनाध्यक्षों की परिषद की 23वीं बैठक हो रही है.

दो दिवसीय एससीओ की बैठक में करेंगे शिरकत
पाकिस्तान में आज यानी मंगलवार (15 अक्टूबर) से दो दिवसीय एससीओ सम्मेलन (SCO Summit) शुरू हो रहा है. शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (Shanghai Cooperation Organisation) के सभी सदस्य देशों की सरकार के लीडर सम्मेलन में शामिल होने के लिए इस्लामाबाद पहुंच गए हैं. हालांकि भारत की ओर से पीएम मोदी के बदले विदेश मंत्री एस जयशंकर सम्मेलन में हिस्सा लेने इस्लामाबाद पहुंचे हैं. मीडिया रिपोर्ट के हवाले से खबर है कि जयशंकर पाकिस्तान में 24 घंटे से भी कम समय तक रहेंगे.

पाकिस्तान जाने से पहले विदेश एस जयशंकर ने कहा कि भारत इस प्रभावशाली क्षेत्रीय समूह के विभिन्न तंत्रों से सक्रिय रूप से जुड़ा हुआ है. भारत और पाकिस्तान के संबंधों में तनाव के बीच करीब एक दशक में किसी भारतीय विदेश मंत्री की पड़ोसी देश की यह पहली यात्रा है. पाकिस्तान 15 और 16 अक्टूबर को एससीओ शासनाध्यक्षों की परिषद की दो दिवसीय बैठक की मेजबानी कर रहा है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि एससीओ सीएचजी बैठक हर साल आयोजित की जाती है और इसमें संगठन के व्यापार एवं आर्थिक एजेंडे पर ध्यान केंद्रित किया जाता है.

9 साल बाद पहली बार किसी भारतीय विदेश मंत्री कर रहे हैं पाकिस्तान दौरा
पाकिस्तान में एससीओ सम्मेलन में हिस्सा लेने विदेश मंत्री एस जयशंकर पाकिस्तान गए हैं. बीते 9 सालों में यह पहला मौका है जब कोई भारतीय विदेश मंत्री पाकिस्तान गया है. इससे पहले साल 2015 में तत्कालीन विदेश मंत्री दिवंगत सुषमा स्वराज बतौर भारतीय विदेश मंत्री पाकिस्तान की यात्रा पर गई थीं. उन्होंने अफगानिस्तान पर एक सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दिसंबर 2015 में इस्लामाबाद की यात्रा की थी.

इस्लामाबाद में लगा है लॉकडाउन (Lockdown in Pakistan)
बता दें, दो दिवसीय एससीओ की बैठक को लेकर इस्लामाबाद में कड़ा लॉकडाउन लगा हुआ है. सुरक्षा का खास ख्याल रखा जा रहा है. कई देशों के नेताओं की उपस्थिति में कोई अप्रिय घटना न हो इसलिए सरकार ने लॉकडाउन लगा दिया है. वहीं समिट को देखते हुए पूरे इस्लामाबाद में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पाकिस्तान सरकार ने सोमवार से ही तीन दिनों की छुट्टी की घोषणा कर दी है. इस दौरान यहां स्कूल और बिजनेस बंद रहेंगे.

इसे भी पढ़ेंः Maharashtra Election: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 20 नवंबर को वोटिंग, 23 को आएंगे नतीजे

Maharastra Election 2024 महाराष्ट्र-झारखंड में चुनाव तारीख का हो गया ऐलान, 23 नवंबर को आयेगा परिणाम, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >