Breaking News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली पहुंचे, पीएम मोदी से करेंगे भेंट

Breaking LIVE : अफगानिस्तान से रविवार को करीब 300 भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाया जा सकता है. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित कई लोगों ने शोक जताया है. बड़ी खबरों के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
3:39 AM. 23 Aug 21 10:09 PM. 22 Aug

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली पहुंचे

बिहार के मुख्जमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली पहुंच गये हैं. वे कल जाति आधारित जनगणना की मांग को लेकर पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे.

3:39 AM. 23 Aug 21 10:09 PM. 22 Aug

हरियाणा के मंत्री अनिल विज अस्पताल में भर्ती

हरियाणा के मंत्री अनिल विज को अस्पताल में भरती कराया गया है. उनका आॅक्सीजन लेवल कम होने पर डाॅक्टरों ने उन्हें अस्पताल में भरती होने की सलाह दी थी.

3:39 AM. 23 Aug 21 10:09 PM. 22 Aug

महाराष्ट्र में आज कोरोना संक्रमण के 4,141 केस सामने आये

महाराष्ट्र में आज कोरोना संक्रमण के 4,141 केस सामने आये हैं, जबकि 145 लोगों की मौत हुई है.

11:10 PM. 22 Aug 21 5:40 PM. 22 Aug

जम्मू-कश्मीर की समानिया भट बनीं सबसे कम उम्र की रेडियो जॉकी

जम्मू कश्मीर की एक 20 साल की लड़की समानिया भट सबसे कम उम्र की महिला रेडियो जॉकी बन गयी हैं. उन्होंने कहा कि मैंने गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, बारामूला से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन पूरा किया है. मैंने 250 अन्य लोगों के बीच आरजे की नौकरी के लिए आवेदन किया. मैं 3 पुरुष प्रतिभागियों के साथ चयनित हुई.

11:10 PM. 22 Aug 21 5:40 PM. 22 Aug

इनकम टैक्स की नयी पोर्टल को लेकर वित्त मंत्रालय ने इंफोसिस के सीईओ को किया तलब

वित्त मंत्रालय ने इंफोसिस के एमडी और सीईओ सलिल पारेख को 23 अगस्त को तलब किया है. सलिल पारेख वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को यह बतायेंगे कि नया ई-फाइलिंग पोर्टल लॉन्च होने के 2.5 महीने बाद भी पोर्टल में गड़बड़ियों का समाधान क्यों नहीं किया गया है.

11:10 PM. 22 Aug 21 5:40 PM. 22 Aug

सितंबर से फिर आ सकते हैं हर दिन 4 लाख कोरोना केस :नीति आयोग

नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल ने कहा कि सितंबर से फिर से कोरोनावायरस संक्रमण के आंकड़े बढ़ने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि हमें दूसरी लहर से भी ज्यादा मामलों के लिए तैयार रहना होगा. हर 100 में से 23 मामलों को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत पड़ सकती है. करीब 4 लाख मामले हर दिन आ सकते हैं. इससे निपटने के लिए आईसीयू बेड तैयार रखना होगा.

मुख्य बातें

Breaking LIVE : अफगानिस्तान से रविवार को करीब 300 भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाया जा सकता है. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित कई लोगों ने शोक जताया है. बड़ी खबरों के लिए बने रहें Prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >