‘एक को मारेंगे, जो लाख के बराबर होगा,’ लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पाकिस्तान को घुसकर मारने की धमकी दी

Pahalgam Terrorist Attack: पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच टेंशन चरम पर है. हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत ने ताबड़तोड़ एक्शन लिया है. जिससे पाकिस्तान में हड़कंप मच गई है. भारत ने सिंधु जल संधि को रद्द कर दिया है, जिससे पाकिस्तान में जल संकट की स्थिति गहराने लगी है. पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद जारी विवाद में लॉरेंस बिश्नोई गैंग भी कूद गया है. गैंग ने पाकिस्तान को बड़ी धमकी दी है.

Pahalgam Terrorist Attack: लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पहलगाम आतंकवादी हमले का बदला लेने की धमकी दी है. बिश्नोई गैंग ने अपने वायरल पोस्ट में कहा है कि पहलगाम आतंकवादी हमले का बदला लेने के लिए गैंग पाकिस्तान में घुसकर एक ऐसे व्यक्ति को मारेगा, जो एक लाख के बराबर होगा. बिश्नोई गैंग का पोस्ट सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.

बिश्नोई गैंग पाकिस्तान के अंदर घुसकर किसे मारने की धमकी दी?

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने अपने पोस्ट में जिस एक पाकिस्तानी व्यक्ति को मारने की धमकी दी है, उसका नाम आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज सईद बताया जा रहा है. बिश्नोई गैंग ने अपने पोस्ट में हाफिज सईद की तस्वीर का भी इस्तेमाल किया है, जिसमें क्रॉस का साइन दिख रहा है. हालांकि बिश्नोई गैंग के पोस्ट की पुष्टि नहीं हुई है.

लॉरेंस बिश्नोई का पाकिस्तान कनेक्शन

लॉरेंस बिश्नोई पर हमेशा से पाकिस्तान के साथ कनेक्शन होने का दावा किया जाता रहा है. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की एक चार्जशीट में दावा किया गया है कि लॉरेंस बिश्नोई का गैंग पाकिस्तान स्थित खालिस्तानी आतंकवादी समूहों बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के साथ मिलकर काम करता है. बीकेआई का आतंकी हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंदा कथित तौर पर बिश्नोई के शूटरों का उपयोग भारत में हमलों और हत्याओं के लिए करता था. इसके अलावा 2024 में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दावा किया गया था कि लॉरेंस बिश्नोई कथित तौर पर पाकिस्तान के गैंगस्टर शाहजाद भट्टी से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था. इसके अलावा बिश्नोई पर पाकिस्तान से हथियारों की तस्करी का भी आरोप लगा है. हालांकि बिश्नोई ने खुद को देशभक्त बताया है और पड़ोसी देश से कनेक्शन की बात से इनकार किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >