आंध्र प्रदेश: चित्तूर में टीडीपी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, पार्टी की मंडल महिला अध्यक्ष घायल, हालत नाजुक

आंध्र प्रदेश के चित्तूर में तेलुगु देशम पार्टी के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया. टीडीपी नेता और कार्यकर्ता पार्टी अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू का स्वागत करने के लिए एकत्र हुए थे. घटना के दौरान मंडल पार्टी की महिला अध्यक्ष भी घायल हो गई. जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है.

आंध्र प्रदेश के चित्तूर में तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू का स्वागत करने के लिए एकत्र हुए टीडीपी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. घटना के दौरान मंडल पार्टी की महिला अध्यक्ष भी घायल हो गई. उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. गौरतलब है कि बीते दिन तेलुगु देशम पार्टी की एक रैली में भगदड़ मच गई थी. भगदड़ के कारण हुए हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई थी.

गौरतलब है कि घटना के बाद आंध्र प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्ग सहित सड़कों पर जन सभाएं और रैलियां करने पर रोक लगी दी है. बता दें, नेल्लोर में एक राजनीतिक रैली में हुई भगदड़ में 8 लोगों की मौत हो गई थी. जिसके बाद आंध्र सरकार ने यह फैसला लिया. वहीं आज यानी बुधवार को जब जब टीडीपी के कार्यकर्ता अपने नेता चंद्रबाबू नायडू के स्वागत के लिए इकठ्ठा हुए तो पुलिस ने लाठी चार्च कर दिया.

सड़कों और गलियों में जनसभा करने पर प्रतिबंध: भगदड़ की घटना के बाद आंध्र सरकार ने गलियों और सड़कों पर सभा करने पर प्रतिबंध लगा दिया है. सरकार ने पुलिस कानून, 1861 की धारा 30 के तहत यह रोक लगाई है. प्रधान सचिव (गृह) हरीश कुमार गुप्ता ने सरकारी आदेश में संबधित जिला प्रशासन और पुलिस तंत्र से ऐसे स्थानों की पहचान करने के लिए कहा है जो जन सभाओं के लिए सार्वजनिक सड़कों से दूर हों, ताकि यातायात, लोगों की आवाजाही, आपात सेवाओं, आवश्यक सामान की आवाजाही आदि बाधित न हो.

Also Read: दिल्ली हिट एंड ड्रैग केस: उठेगा सच से पर्दा, पुलिस को मिली अंजलि, दोस्त निधि और आरोपियों की कॉल डिटेल

सरकारी फैसले का विपक्ष ने की आलोचना: वहीं आंध्र प्रदेश सरकार के फैसले का विपक्षी दलों ने आलोचना की है. तेलुगु देशम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के अत्चननाडू ने सभा पर रोक को लेकर कहा है कि विपक्ष सरकार की विफलताओं को उजागर कर रहा है, ऐसे में बस उसकी आवाज को कुचलने के लिए जगन मोहन रेड्डी शासन ने यह काला आदेश जारी किया है. उन्होंने कहा कि सरकार बदले की भावना से काम कर रही है.
भाषा इनपुट के साथ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >