टिकट बंटवारे से राहुल गांधी नाराज? रात में बुलाई गई बैठक

Kerala Election : केरल में कांग्रेस अब तक 92 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है. लेकिन उम्मीदवारों के चयन के तरीके को लेकर पार्टी के भीतर नाराजगी भी सामने आई है. जानें क्या जानकारी आई सामने.

Kerala Election : केरल में कांग्रेस के अंदर सबकुछ ठीक नहीं है. अब तक 92 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान पार्टी कर चुकी है. गुरुवार (19 मार्च) को जारी दूसरी लिस्ट में 37 नाम शामिल हैं, लेकिन इसमें किसी भी सांसद को जगह नहीं दी गई. बताया जा रहा है कि सीट बंटवारे और सांसदों की मांगों को लेकर कई दिनों तक पार्टी के अंदर चर्चा चलती रही. इसी बीच बुधवार (18 मार्च) देर रात कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर एक अहम बैठक हुई, जो रात 10:30 बजे शुरू होकर करीब 2:30 बजे तक चली. सूत्रों के हवाले से इंडिया टुडे ने यह खबर प्रकाशित की है. खबर में बताया गया है कि राहुल गांधी ने टिकट बंटवारे के तरीके पर सवाल उठाए थे, जिसके बाद इतनी देर रात यह बैठक बुलानी पड़ी.

राहुल गांधी उम्मीदवार चुनने के तरीके से संतुष्ट नहीं

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी उम्मीदवार चुनने के शुरुआती तरीके से संतुष्ट नहीं थे. उनका कहना था कि सिर्फ राज्य इकाई की सिफारिशों पर निर्भर रहने के बजाय प्रक्रिया ज्यादा व्यवस्थित होनी चाहिए. उन्होंने मांग की कि केंद्रीय चुनाव समिति के सामने उम्मीदवारों को लेकर पूरी जानकारी रखी जाए, जिसमें जातीय समीकरण, पिछले चुनाव का प्रदर्शन और जमीनी फीडबैक जैसी अहम बातों को भी शामिल किया जाए.

यह भी पढ़ें : असम चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी TMC की एंट्री, पहली लिस्ट में 17 उम्मीदवारों का ऐलान

बैठक में किस बात पर हुई चर्चा

लंबी चली इस बैठक में सांसदों के विधानसभा चुनाव लड़ने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई. पार्टी नेतृत्व ने तय किया कि सांसदों को इस बार चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी, क्योंकि इससे उपचुनाव की स्थिति बन सकती है. जनता के बीच नेतृत्व को लेकर भ्रम भी पैदा हो सकता है. बैठक में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य वरिष्ठ नेता शुरू से अंत तक मौजूद रहे.

उम्मीदवार केसी वेणुगोपाल के करीबी

सूत्रों के मुताबिक केरल में कांग्रेस की चुनावी तैयारियों में पार्टी के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल का काफी प्रभाव दिख रहा है. बताया जा रहा है कि टिकट बंटवारे में उनकी मजबूत पकड़ रही और करीब 60 फीसदी उम्मीदवार उनके करीबी माने जा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >