Kal Ka Mausam: रक्षाबंधन पर बरसेंगे बादल, 28 अगस्त को इन राज्यों में बारिश डाल सकता है खलल

Kal Ka Mausam: रक्षाबंधन के त्योहार पर मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना जताई है.

Kal Ka Mausam: रक्षा बंधन (Raksha Bandhan Weather) के मौके पर मौसम मूड बिगाड़ सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इस त्योहार के मौके पर बारिश की संभावना जताई है. आईएमडी के मुताबिक देश के कई राज्यों में जोरदार बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, सिक्किम और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है. कुछ इलाकों में तेज हवा, गरज-चमक और बिजली कड़कने का भी खतरा रहेगा.

राखी पर इन राज्यों में भारी बारिश

28 अगस्त को पूर्वी भारत में बारिश का असर ज्यादा दिखाई दे सकता है. बिहार, झारखंड और ओडिशा में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

छत्तीसगढ़ में 28 अगस्त तक तेज बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में 26 अगस्त से 1 सितंबर तक कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. 28 अगस्त को भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में गरज-चमक और बिजली गिरने का भी अनुमान है. पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी आंधी-तूफान और बिजली की संभावना बनी हुई है.

झारखंड-बिहार में तेज हवा के साथ हो सकती है बारिश

राखी के दिन बिहार और झारखंड में बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है और झोंके 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं. ओडिशा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल-सिक्किम में भी 28 अगस्त तक इसी तरह तेज हवा चलने की संभावना है.

उत्तराखंड में बारिश और बिजली का खतरा

उत्तराखंड में 26 अगस्त से 1 सितंबर के दौरान कई जगह बारिश होने का अनुमान है. 28 अगस्त को भी राज्य में बारिश जारी रह सकती है. इस दौरान कहीं-कहीं आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना भी बनी हुई है.

पूर्वोत्तर भारत में भी भारी बारिश

पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो कई राज्यों में बारिश हो सकती है. अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 28 अगस्त को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. इन राज्यों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना भी बनी हुई है.

Also Read: Weekly Weather: 26 से 31 अगस्त तक बादल-बरसात, रक्षाबंधन के दिन होगी बारिश? आंधी-तूफान का अलर्ट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >