Jammu Kashmir Encounter: कुपवाड़ा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में एक जवान शहीद, मेजर रैंक के अधिकारी समेत चार घायल

Jammu Kashmir Encounter: कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ की खबर है. इसमें सेना के पांच जवान जख्मी हो गए. मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया.

Jammu Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर से मुठभेड़ की खबर आ रही है. जानकारी के अनुसार, कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें 5 जवान जख्मी हो गए हैं. इलाके में सेना की ओर से अभी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. बताया जा रहा है कि आतंकियों के छिपे होने की खबर के बाद जब सेना के जवान तलाशी अभियान चला रहे थे, तभी मुठभेड़ शुरू हो गई.


रक्षा अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में मेजर रैंक के एक अधिकारी समेत पांच भारतीय सेना के जवान घायल हो गए. सभी पांचों जवानों को घटनास्थल से निकाल लिया गया. घायलों में से एक जवान की जान गई है.

इधर चिनार कॉर्प्स ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि नियंत्रण रेखा पर मच्छल सेक्टर के कामकारी में एक अग्रिम चौकी पर अज्ञात कर्मियों के साथ गोलीबारी हुई है. इसमें एक पाकिस्तानी शख्स मारा गया है. इलाके में ऑपरेशन जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >