जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी, हवाई, रेल और सड़क यातायात बाधित, देखें तस्वीरें और Video

Jammu and Kashmir heavy snowfall: जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी हो रही है. जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया है. हवाई और रेल सेवाएं बाधित हो गई हैं. सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं. सोशल मीडिया में कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं.

Jammu and Kashmir heavy snowfall: कश्मीर घाटी के अधिकतर इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है. जिससे श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को भी बंद करना पड़ा. शुक्रवार से कश्मीर में मध्यम से भारी हिमपात दर्ज किया गया है. दक्षिण कश्मीर के मैदानी इलाकों में अत्यधिक हिमपात हुआ. जबकि मध्य कश्मीर के मैदानी इलाकों में मध्यम बर्फबारी दर्ज की गयी. श्रीनगर में करीब 8 इंच बर्फबारी हुई है. जबकि पड़ोसी गांदरबल में करीब सात इंच बर्फ पड़ी. सोनमर्ग में बर्फ की करीब आठ इंच मोटी चादर बिछ गई है. श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर लगभग 15 इंच बर्फबारी हुई, जबकि अनंतनाग जिले में 17 इंच हिमपात हुआ.

श्रीनगर हवाई अड्डे पर सभी उड़ानें रद्द

खराब मौसम के कारण श्रीनगर हवाई अड्डे पर सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं हैं. शेख उल-आलम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर बर्फ की मोटी चादर बिछ गई है. उड़ानें रद्द होने पर एक पर्यटक ने कहा, “हम दिल्ली से आए हैं. यहां हमारा अनुभव बहुत अच्छा रहा. यहां के लोग अच्छे हैं. हमारी उड़ान रद्द हो गई है, इसलिए हम दो दिन और यहीं रहेंगे.”

Tourists after heavy snowfall

यात्रियों को दी गई सलाह

बर्फबारी के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-44) यातायात के लिए बंद कर दिया गया है. भारी बर्फबारी को देखते हुए प्रशासन ने यात्रियों के लिए निर्देश जारी किया है. जिसमें सलाह दी गई है कि वे मौसम में सुधार होने और सड़क साफ होने तक गैरजरूरी यात्रा न करें.

यह भी पढ़ें: गुलमर्ग में फंसे 68 पर्यटकों का भारतीय सेना ने किया रेस्क्यू

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >