दुबई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग, कार्गो एरिया में धुआं दिखने से हड़कंप; सभी यात्री सुरक्षित

दुबई से मुंबई आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट को सोमवार दोपहर गुजरात के राजकोट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतारना पड़ा. विमान के कार्गो हिस्से में धुआं देखे जाने की आशंका के बाद पायलट ने एहतियातन यह कदम उठाया. विमान में 194 यात्री और क्रू मेंबर्स सवार थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.

हवाई अड्डा प्रबंधन के अनुसार, दुबई-मुंबई उड़ान (6E-1452/IGO-1452) के कार्गो एरिया में संदिग्ध धुएं की सूचना मिलने पर अलर्ट जारी किया गया. दोपहर 2:45 बजे हवाई अड्डे पर इमरजेंसी घोषित की गई, जिसके बाद दोपहर 3:27 बजे विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई.

पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क साधा और लैंडिंग की मांग अनुमति

राजकोट हवाई अड्डा पुलिस थाने के निरीक्षक केपी तारेटिया ने बताया, "पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क कर एहतियात के तौर पर राजकोट में उतरने की अनुमति मांगी थी. लैंडिंग के तुरंत बाद सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित निकालकर टर्मिनल बिल्डिंग पहुंचा दिया गया."


विमान की जांच में जुटी टीम

पुलिस और एयरलाइंस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि विमान में आग लगने जैसी कोई घटना नहीं हुई है. इंडिगो की टेक्नीशियन टीम हवाई अड्डे पर पहुंच चुकी है और धुएं की वजह का पता लगाने के लिए विमान की गहन जांच की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >